चुनाव

Bihar Election Result: बिहार में किसकी सरकार — ये आज पता चलेगा, 18,000 प्रतिनिधि करेंगे निगरानी, 2616 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की गणना आज (शुक्रवार) सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इसके लिए 39 जिलों में बने 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ था. इस बार रिकॉर्ड 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे अब तक का ऐतिहासिक मतदान माना जा रहा है. इन चुनावों में कुल 2616 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है, जिसका फैसला आज जनता के जनादेश से खुलने वाला है.

18,000 प्रतिनिधि करेंगे निगरानी

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना की व्यवस्था के मद्देनज़र शुक्रवार को पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे. निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, “243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी व्यवस्था कर दी गई है. मतगणना 243 रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में, उनके साथ तैनात 243 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में और उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंटों की मौजूदगी में कराई जाएगी.” कॉउटिंग में कुल 4,372 मतगणना टेबल लगाए गए हैं, प्रत्येक पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात रहेगा. उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक गणना एजेंट भी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.”

अधिकारिक के नतीजों पर ही भरोसा करे मीडिया: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने अपने बयान में कहा कि 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश में 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) द्वारा मतगणना की जाएगी. आयोग ने कहा कि प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और ‘माइक्रो-ऑब्जर्वर’ के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित की गई हैं.

आयोग ने आगाह करते हुए कहा, ‘‘आयोग सभी को सलाह देता है कि वे सटीक और सत्यापित अपडेट के लिए केवल इस पोर्टल का ही सहारा लें और किसी भी सुनी-सुनाई बात या अनौपचारिक स्रोतों पर भरोसा न करें. टीवी चैनलों और इंटरनेट मीडिया चैनलों को भी इसी प्रकार की सलाह दी जाती है.’’ मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू होगी. इसके बाद सुबह 8.30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी. चुनाव आयोग के एक हालिया निर्देश के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती ईवीएम मतगणना के अंतिम दौर से पहले पूरी की जानी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 14 को रिजल्ट…18 को शपथ! तेजस्वी की ‘CM रिटर्न्स’ स्क्रिप्ट तैयार?

परिणाम के लिए बिहार तैयार

इन परिणामों के बाद ये बात साफ हो जाएगी कि बिहार में NDA की वापसी है या महागठबंधन की सरकार या फिर कोई नया समीकरण. सरकार में कोई भी आए, पर बिहार की जनता उसके लिए तैयार है. जो वायदे बिहार में सरकार बनने से पहले रैलियों और घोषणा पत्रों में किए जा रहे थे, क्या वह जमीन पर उतारे जाएंगे? इस सवाल के साथ पूरा बिहार तैयार खड़ा है.

 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago