चुनाव

Bihar Elections 2025: भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार, जानें किसको मिली जगह, किसका पत्ता कटा

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में कुल 71 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम हैं. भाजपा ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है. ‎भाजपा ने पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 4 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को भी जगह दी है.

भाजपा की पहली लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के नाम भी शामिल हैं.

भाजपा की पहली सूची में ये महिला उम्मीदवार

भाजपा की पहली सूची के मुताबिक, बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम और परिहार से गायत्री देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

‎इसी तरह सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरि भूषण ठाकुर बचौल, राजनगर से सुजीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, छातापुर से नीरज सिंह बबलू, नरपतगंज से देवंती यादव, फारबिसगंज से विद्या सागर केसरी और सिकटी से विजय कुमार मंडल को टिकट दिया गया है. जबकि, किशनगंज से स्वीटी सिंह, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह और कोढ़ा से कविता देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

बेगूसराय से कुंदन कुमार भाजपा उम्मीदवार

‎इसके अलावा सहरसा से आलोक रंजन झा, गौरा बौराम से सुजीत सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी, केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जीवेश कुमार मिश्रा, औराई से रमा निषाद, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी, सीवान से मंगल पांडेय, दरौंदा से करणजीत सिंह, गौरयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मन्टू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर से लखिन्द्र कुमार रौशन, मोहिउदीननगर से राजेश कुमार सिंह, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा से रजनीश कुमार और बेगूसराय से कुंदन कुमार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है.

भागलपुर से रोहित पांडेय, बांका से रामनारायण मंडल

भाजपा की सूची में भागलपुर से रोहित पांडेय, बांका से रामनारायण मंडल, कटोरिया से पूरन लाल टुडू, तारापुर से सम्राट चौधरी, मुंगेर से कुमार प्रणय, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बिहारशरीफ से सुनील कुमार, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नबीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, दानापुर से रामकृपाल यादव, विक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से संजय सिंह टाइगर, तरारी से विशाल प्रशांत, अरवल से मनोज शर्मा, औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह और गुरुआ से उपेंद्र दांगी को चुनावी समर में उतारा गया है.

इसके अलावा गया शहर से एक बार फिर प्रेम कुमार को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. जबकि, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, हिसुआ से अनिल सिंह, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं. बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के तहत भाजपा के हिस्से में 101 सीटें आई हैं.

यह भी पढ़िए: Bihar Election 2025: 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार ने कब और किस सीट से लड़ा आखिरी चुनाव, क्या है हार जीत का निजी स्कोर ?

आईएएनएस

Recent Posts

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

43 seconds ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 minute ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

20 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

33 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

39 minutes ago