पटना: 1.5 साल के भाई को ले गया मंदिर, दुर्गा की मूर्ति के सामने काट दिया सिर… फिर गमछे में लपेटकर मां को थमाया शव
पटना के बिक्रम इलाके के जीतन छपरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्मैक और गांजे की लत में डूबे एक बड़े भाई ने मंदिर के पास अपने ही डेढ़ साल के मासूम भाई की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी.
विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान जारी है. जानिए किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग हो रही है और कब आएंगे नतीजे.
गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन गोल्ड') की खेती को बढ़ावा देने का फैसला किया है. राज्य के 21 चयनित जिलों में लागू इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 36,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है.
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की दर्दनाक मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, SHO और CO को शो-कॉज नोटिस जारी
बिहार के वैशाली जिले में हुए दर्दनाक नाव हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है. राष्ट्रपति ने इस पर शोक व्यक्त किया है, जबकि जिला प्रशासन ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को नोटिस भेजा है.
बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से चल रही है. तेलंगाना के गठन और उसके बाद हुए विकास ने छोटे राज्यों की संभावनाओं को फिर चर्चा में ला दिया है.
भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से निकलकर बिहार की एक संगठित चुनावी ताकत में तब्दील हुआ.
35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी (जिला अवर निबंधक, दानापुर) के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. दानापुर स्थित आवास से 500 रुपये के नोटों की 100 से अधिक गड्डियां (₹1 करोड़ से अधिक कैश) और 35 से अधिक ब्रांडेड महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं.
चंपारण से भारत छोड़ो आंदोलन तक जिसका बजा डंका! पढ़िए उस बिहार कांग्रेस की कहानी, जिसने देश को दिया पहला राष्ट्रपति
HISTORY OF BIHAR CONGRESS: पटना की राजनीतिक यात्रा सिर्फ सत्ता और चुनावों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह वह ऐतिहासिक शहर है जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में औपनिवेशिक हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की सबसे बड़ी धुरी बना था.
सड़क बनी भी नहीं और बाल्टियां भर-भरकर गीला सीमेंट ही उठा ले गए गांव वाले, बीच में रोकना पड़ा काम; देखें VIDEO
बिहार के जहानाबाद में सड़क निर्माण के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ ग्रामीण निर्माणाधीन सड़क से गीला सीमेंट और कंक्रीट बाल्टियों में भरकर ले गए, जिससे काम रोकना पड़ गया.
जमुई में पुलिस कप्तान की फिल्मी रेड: हेलमेट पहनकर बाइक से पहुंचे SP, 8 बालू माफिया गिरफ्तार और 9 ट्रैक्टर जब्त
जमुई में अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ एसपी विश्वजीत दयाल ने खुद मैदान में उतरकर बड़ी कार्रवाई की है. हेलमेट पहनकर बाइक से घाट पर पहुंचे एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ रेड कर कई गाड़ियां और मोबाइल बरामद किए हैं.







