Chirag Paswan On Lalu Controversy: बिहार चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की चर्चा तेज है. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस हालात में सुधार हो.
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि जब कोई परिवार ऐसी कठिन परिस्थितियों से गुजरता है तो मैं उनकी मानसिक स्थिति समझ सकता हूं, क्योंकि मैं भी ऐसी ही परिस्थितियों से गुजरा हूं.
चिराग ने कहा कि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना माना है. मैंने हमेशा तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा, रोहिणी और अन्य को अपना भाई और बहन माना है. मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द पारिवारिक चीजें सुलझें.
चिराग पासवान ने कहा कि अगर घर में एकता बनी रहती है तो बाहर कठिन परिस्थितियों से निपटा जा सकता है. अगर घर में ही कलह होगी तो बाहर की परिस्थितियां काफी कठोर बन जाती हैं. आज जिस दौर से राजद गुजर रही है और उस पर घर में यह कलह, मैं समझ सकता हूं कि परिवार काफी कठिन दौर से गुजर रहा है.
ये भी पढ़ें- कोलकाता टेस्ट में भारत को बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल नेक इंजरी के कारण ICU में भर्ती
वहीं नवनिर्वाचित विधायक दीपा मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने पिता के लिए किडनी दान करने वाली बेटी के साथ घर में दुर्व्यवहार हुआ, उसे घर से निकाल दिया गया और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया. अगर परिवार में ही ऐसा व्यवहार हो रहा है तो ऐसे लोगों से समाज के लिए काम करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे दोबारा चुनने और इस क्षेत्र की सेवा और विकास का यह सुनहरा अवसर देने के लिए मैं जनता और एनडीए के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझ पर फिर से भरोसा किया. अब जनता ने अपना विश्वास जताया है और मैं भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने और पूरे दिल से उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…