Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के परिणामों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने पार्टी की कमजोरियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “यह हमारी संगठन की कमजोरी को दर्शाता है. किसी भी चुनाव में, एक राजनीतिक पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत पर निर्भर करती है. अगर संगठन कमजोर है और प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सकता, तो पूरा परिणाम प्रभावित होता है.”
निखिल कुमार ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी उम्मीदवार सक्षम हैं, लेकिन और बेहतर उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता था. उन्होंने संगठन पर रणनीतिक रूप से, बुद्धिमानी से और हर निर्वाचन क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति बनाए रखने का आरोप लगाया.
निखिल कुमार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एनडीए बिहार में स्पष्ट बढ़त बना रहा है, जबकि महागठबंधन पीछे छूटता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत होता, तो परिणाम कुछ और होते. इस बयान से पार्टी के अंदर सुधार की मांग और तेज हो सकती है.
चुनाव परिणाम: रुझान में NDA का क्लीन स्वीप
बिहार चुनाव परिणाम जारी हो रहे हैं. 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है, इसकी पार्टियां 207 सीटों पर आगे हैं,जबकि महागठबंधन 28 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है. इस बार चुनाव में NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है. पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है. यानी नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं, 94 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है.
EVM को छोड़कर SIR के पीछे पड़े अखिलेश यादव, बिहार चुनाव को लेकर क्या कहा?
पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी अपने दिवंगत पिता और पूर्वजों की आत्मिक शांति के…
Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी से जुड़ी…
एकादशी केवल भूखे रहने का व्रत नहीं, बल्कि अपनी 11 इंद्रियों को वश में करने…
Ekadashi Vrat Importance: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की भक्ति के लिए…
उत्पन्ना एकादशी भगवान विष्णु के शरीर से देवी एकादशी के प्राकट्य और मुर दैत्य के…
Kamada Ekadashi Vrat Katha: कामदा एकादशी की पौराणिक कथा में ललिता नाम की पत्नी ने…