चुनाव

Bihar elections 2025: राहुल गांधी का इतिहास वोट चोरों से भरा है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगा रहे हैं- निशिकांत दुबे

Bihar elections 2025: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कई सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर तंज कसा. भाजपा सांसद ने कहा कि गांधी परिवार का इतिहास चोरों से भरा है, इसलिए वे वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं.

सवाल : राहुल गांधी अभी से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, इसपर आप क्या कहेंगे?

जवाब : वोट चोरी किसे कहते हैं, राहुल गांधी को अपने परिवार से सीखना चाहिए. 1982 में चौधरी देवीलाल 90 सदस्यीय विधानसभा में 45 विधायक जीतकर लाए थे और कांग्रेस को केवल 31 विधायक मिले थे, लेकिन इसके बावजूद जीडी तपासे ने भजनलाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इसी तरह एंटी रामा राव की सरकार बन गई थी. कल्याण सिंह को हटाकर रमेश भंडारी ने किसको शपथ दिलाई थी? ऐसे हजारों उदाहरण हैं और वे वोट चोरी की बात करते हैं. राहुल गांधी के परिवार का इतिहास वोट चोरों से भरा हुआ है, इसलिए वे चिल्ला रहे हैं. अब बिहार की जनता इससे परेशान आ गई है, इसलिए इस बार कांग्रेस को दो-तीन सीट भी मिल जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी. 14 नवंबर के बाद सबसे बड़ी बात यह होने वाली है कि कांग्रेस और राजद का जिंदगी भर का संबंध टूटने वाला है.

सवाल : प्रियंका गांधी स्टेज पर आकर महिलाओं के साथ नृत्य कर रही हैं. ये किस बात का संकेत है?

जवाब : देखिए, मैं उनकी भाषा में जवाब नहीं देता. नृत्य करना चाहिए, प्रियंका हमारी सहयोगी सांसद हैं. अगर वह अच्छी नृत्य करती हैं, तो वह अच्छी बात है. लेकिन प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी जिस तरह का वक्तव्य दे रहे हैं, वह बहुत असभ्य है. राहुल गांधी के माता-पिता जब भी नॉर्थ ईस्ट गए, डांस करते हुए नजर आए. ऐसे में क्या कहा जाएगा कि वह वोट के लिए नाच रहे थे? उन्हें भारत की सभ्यता-संस्कृति से कोई मतलब नहीं है. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन राहुल गांधी को यह संस्कार नहीं दिया गया कि वह प्रधानमंत्री के बारे में कैसी बात करें.

सवाल : राहुल गांधी बार-बार विदेश जाते हैं. इसपर आप क्या कहेंगे?

जवाब : राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, तो इसका यह मतलब नहीं कि वह युवा हैं. मेरी उम्र और राहुल गांधी की उम्र लगभग बराबर है. मेरे दोनों बेटों की उम्र शादी की हो गई है. हो सकता है अगले साल मैं एक की शादी करा दूं. इसका मतलब है कि राहुल बूढ़े हो गए हैं. जेन-जी जब आएगा, तो वह देखेगा कि कंबोडिया और वियतनाम कौन जा रहा है. राहुल गांधी कहते हैं कि उनके परिवार के पास कोई संपत्ति नहीं है, तो वे कोलंबिया और कंबोडिया कैसे जा रहे हैं? वे वियतनाम किस लिए जा रहे हैं? इटली में उनके परिवार के पास क्या संपत्ति है? जेन जी सबकी जांच करेगा और उन्हें खदेड़ने का काम करेगा.

सवाल : रेवंत रेड्डी ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. क्या कहेंगे?

जवाब : रेवंत हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं. रेवंत ने हमारे साथ काम किया है. उनका जो दर्द है, वह बाहर निकल गया है. उनको समझ में आ गया है कि हिंदुत्व से कांग्रेस का कुछ लेना-देना नहीं है. वह सिर्फ मुसलमान की बात करते हैं.

सवाल : सुप्रिया श्रीनेत पत्रकारों को दलाल व चरण चुंबक कह रही हैं. इसपर आप क्या कहेंगे?

जवाब : सुप्रिया खुद भी पत्रकार रही हैं, शायद वे पहले दलाली करती रही होंगी.

ये भी पढ़ें: लालू की विरासत-बिहार की आशा! तेजस्वी यादव को जन्मदिन पर मिली ढेरों शुभकामनाएं, रोहिणी आचार्य ने लिखा- तुम जनता की ढाल बनो

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

13 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

26 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

2 hours ago