चुनाव

राज ठाकरे ने दिया NDA को समर्थन, बोले- ‘मैं PM का समर्थन करने वाला पहला शख्स’, उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

Raj Thackeray Supported NDA Narendra Modi: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 9 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में गुड़ी पड़वा रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मनसे पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन दे रही है. राज ठाकरे ने कहा कि भाजपा से पहले मैं पहला व्यक्ति था जिसने कहा था कि नरेंद्र मोदी पीएम बने. उन्होंने कहा कि मुझे कोई चीज पसंद आती है तो मैं तारीफ करता हूं. मैंने कश्मीर से 370 हटाने के बाद उनके इस कदम की तारीफ की थी.

ठाकरे ने कहा कि एक साल तक महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुझसे संपर्क किया. मुझसे देवेंद्र फडणवीस ने संपर्क किया. मैं सीट बंटवारे में नहीं फंसना चाहता था इसलिए मैंने अमित शाह को फोन किया और उनसे मुलाकात की. मुझे लोकसभा, राज्यसभा या एमएलसी नहीं चाहिए, मैं पीएम मोदी बिना शर्त समर्थन का ऐलान करता हूं.

राज ठाकरे ने कहा कि संजय राउत और उद्धव ठाकरे पीएम मोदी के खिलाफ बातें कह रहे हैं. वे सीएम पद चाहते थे. इसलिए ये सब हो रहा हैं. उनकी पार्टी अब टूट चुकी है. उन्होंने कहा कि अमित शाह से मुलाकात के बाद कई तरह खबरें आ रही थी. मुझे भी यह सब सुनकर बहुत मजा आ रहा था. ऐसी खबरें आ रही थी कि मैं शिंदे की शिवसेना का प्रमुख बनूंगा. मैं किसी पार्टी को नहीं तोड़ता. मैं केवल मनसे पार्टी का प्रमुख बनूंगा.

ये भी पढ़ेंः MP में बसपा प्रत्याशी की दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, जानें चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?

ये भी पढ़ेंः चुनावी नारा: जमीन गई चकबंदी में, मकान गया हदबंदी में, द्वार खड़ी औरत चिल्लाए, मरद गया नसबंदी में

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago