विरोध के आगे झुके सीएम विजय, 24 घंटे के भीतर ज्योतिषी राधन पंडित को ओएसडी पद से हटाया
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. राज्य में अपना बहुमत (फ्लोर टेस्ट) साबित करने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री विजय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने ओएसडी (Officer on Special Duty) राधन पंडित को पद से हटा दिया है. गौरतलब है कि राधन पंडित को नियुक्त हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे, लेकिन विपक्ष और सहयोगी दलों के भारी विरोध के कारण मुख्यमंत्री को अपना कदम पीछे खींचना पड़ा.
राधन पंडित पेशे से एक मशहूर ज्योतिषी, न्यूमरोलॉजिस्ट और आध्यात्मिक सलाहकार हैं. उनके पास ज्योतिष विद्या का 40 साल से ज्यादा का अनुभव है. राधन लंबे समय से विजय के करीबी रहे हैं और उन्होंने ही भविष्यवाणी की थी कि विजय एक दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे. इतना ही नहीं, 10 मई 2026 को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी राधन पंडित की सलाह पर ही बदला गया था. 12 मई को उन्हें आधिकारिक तौर पर सीएम का ओएसडी नियुक्त किया गया था.
जैसे ही एक ज्योतिषी को सरकारी पद पर नियुक्त करने की खबर सामने आई, तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया. विजय की सहयोगी पार्टी MJK के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने कहा कि किसी का व्यक्तिगत विश्वास ज्योतिष में हो सकता है, लेकिन सरकार के कामकाज में ज्योतिष को जगह नहीं मिलनी चाहिए. वहीं DMK और DMDK जैसी पार्टियों ने भी इसे ‘निंदनीय’ बताया. विपक्ष का तर्क था कि अगर ज्योतिषी ही सरकार चलाएंगे, तो विधानसभा की क्या भूमिका रह जाएगी.
राधन पंडित का राजनीति से पुराना नाता है. वे 1990 से 2010 के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के भी आध्यात्मिक सलाहकार रह चुके हैं. चुनाव से पहले उन्होंने विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ जैसा बताया था, जिसका मतलब था कि विजय राजनीति में एक बड़ी लहर लेकर आएंगे. वे टीवीके (TVK) पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी सक्रिय रहे हैं.
अब कहा जा रहा है कि सीएम विजय ने राधन को OSD पद से हटाने का फैसला अपनी छवि बचाने के लिए लिया है. नई सरकार के गठन के तुरंत बाद सहयोगियों की नाराजगी मोल लेना उनके लिए भारी पड़ सकता था. फिलहाल, 13 मई 2026 को जारी आदेश के बाद राधन पंडित की सरकारी पारी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई है.
यह भी पढ़िए: 1 वोट की हार-जीत और 18 वोटों के अंतर का दावा! सीएम विजय की पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…