चुनाव

Bihar Election: कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

Bihar Election: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की भी जानकारी दी.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी?

अपने नामांकन के साथ तेजस्वी ने एक हलफनामा भी दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपए घोषित की. हलफनामे में कई आलीशान और महंगी वस्तुओं का विवरण दिया गया है, जिनमें एक इतालवी निर्मित पिस्तौल और 1.05 लाख रुपए मूल्य के 50 जिंदा कारतूस और एक डेस्कटॉप और लैपटॉप शामिल हैं.

घोषणा में चल और अचल संपत्ति भी शामिल

राजद नेता की घोषणा में चल और अचल संपत्ति भी शामिल है. तेजस्वी की कुल संपत्ति में 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है.

पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

उनकी पत्नी राजश्री यादव ने 1.88 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 59.69 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है. हलफनामे में आगे बताया गया है कि तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपए नकद है, जबकि राजश्री के पास एक लाख रुपए है.
उनके कई बैंक खाते हैं और उन पर 55.55 लाख रुपए की कर्ज हैं. तेजस्वी यादव ने 200 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी की भी जानकारी दी जबकि राजश्री के पास 480 ग्राम सोना है.

1.35 करोड़ रुपए का सरकारी बकाया

राजद नेता पर कुल 1.35 करोड़ रुपए का सरकारी बकाया है, जबकि उनकी पत्नी पर कोई बकाया या कर्ज नहीं है. नामांकन दाखिल करते समय राजद ने एक विशाल शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों समर्थकों ने रोड शो में हिस्सा लिया.

नामांकन के दौरान कौन-कौन मौजूद?

नामांकन के दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और संजय यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी के साथ थे. पर्चा दाखिल करने से पहले तेजस्वी ने कहा,
“राघोपुर की जनता ने मुझ पर दो बार भरोसा किया है. यह मेरा तीसरा नामांकन है और मुझे विश्वास है कि वे मुझे फिर से आशीर्वाद देंगे. बिहार की जनता अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है. इस बार बदलाव निश्चित है. बिहार को महागठबंधन की सरकार मिलेगी.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago