चुनाव

तनातनी खत्म! RJD और VIP के बीच हुआ समझौता, मुकेश सहनी की पार्टी 18 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Bihar Election Mukesh Sahni: बिहार चुनावी रंग में रंग चुका है. अब महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है. लंबे इंतजार और कई दौर की बातचीत के बाद आरजेडी और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच आखिरकार समझौता हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, वीआईपी को 18 सीटों पर लड़ने का ऑफर मिला है और पार्टी ने इसे स्वीकार भी कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच मुलाकात हुई. जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर भी बातचीत हुई. यही बातचीत निर्णायक साबित हुई और सीट बंटवारे पर सहमति बन गई. बताया जा रहा है कि जिन 18 सीटों पर वीआईपी को मौका मिला है. उनका चयन जातीय समीकरण और स्थानीय सियासी फैक्टर को ध्यान में रखकर किया गया है. सहनी की पार्टी अब इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने और टिकट वितरण की तैयारी में जुट गई है.

तारापुर विधानसभा सीट को लेकर अब भी है विवाद

हालांकि, तारापुर विधानसभा सीट को लेकर दोनों पार्टियों में अब भी विवाद बना हुआ है.वीआईपी नेता सकलदेव बिंद पहले ही यहां से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन आरजेडी इस सीट को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रही. खास वजह यह भी है कि इस बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं. जिससे यह सीट बेहद खास हो गई है. सूत्रों का कहना है कि तारापुर को लेकर आखिरी फैसला अगले कुछ दिनों में हो सकता है.

कांग्रेस और आरजेडी में नहीं बनी सहमति

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के भीतर आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर रस्साकशी जारी है. कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी है और उसने 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. जबकि आरजेडी का मानना है कि कांग्रेस को 58 सीटों से ज्यादा नहीं दी जा सकती. इस पर दोनों दलों में अब भी सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस ने आरजेडी के लिए 138 सीटों का प्रस्ताव रखा है मगर इस पर बात आगे नहीं बढ़ी है.

आरजेडी ने अबतक 71 प्रत्याशियों को दिया टिकट

इसके बीच कई दलों ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल जारी कर दिए हैं. आरजेडी ने अब तक 71 प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है. भाकपा (माले) ने 18 सीटों पर, जबकि सीपीआई ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. सीपीएम ने भी एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है और बाकी नामों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर सीट शेयरिंग पर जल्द सहमति नहीं बनी, तो कई जगह महागठबंधन के घटक दलों के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकती है. खासतौर पर वे सीटें जहां जातीय और स्थानीय समीकरण जटिल हैं, वहां मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

फिलहाल इतना तय है कि वीआईपी और आरजेडी के बीच समझौते के बाद महागठबंधन की राह कुछ हद तक आसान हुई है, मगर कांग्रेस के साथ की खींचतान अब भी बनी हुई है. आने वाले कुछ दिनों में यह तय होगा कि बिहार में विपक्ष का बड़ा कुनबा कितनी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

21 seconds ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago