देश

Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीता युवाओं का दिल, 1456 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर उत्तराखण्ड के युवाओं के दिलों में अपनी जगह बना ली है. 15 अक्टूबर, बुधवार को देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने 1456 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं. इनमें सचिवालय प्रशासन विभाग में चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग में चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी केवल मेहनत और योग्यता के आधार पर मिलेगी किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के दम पर नहीं.

युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

धामी सरकार ने पिछले चार वर्षों में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर युवाओं के भविष्य के प्रति अपनी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को साबित किया है. मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एक मजबूत रूपरेखा तैयार कि ताकि योग्यता और ईमानदारी ही सफलता का एकमात्र साधन हो.

पेपर लीक मामले में दिखाया नेतृत्व

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले ने धामी सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला दिया तब मुख्यमंत्री धामी युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे. उन्होंने न केवल निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया बल्कि युवाओं की मांग पर विवादित परीक्षा रद्द कर मात्र तीन महीने में दोबारा आयोजित कराने का निर्णय लिया. इस कार्रवाई से यह सिद्ध हुआ कि उनके लिए राजनीतिक लाभ से बढ़कर युवाओं का भविष्य मायने रखता है.

ये भी पढ़ें- बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

विपक्ष के आरोपों को मिला करारा जवाब

विपक्ष जहां सरकार पर आरोप लगा रहा था वहीं मुख्यमंत्री धामी ने सिस्टम के भीतर झांककर उसे दुरुस्त करने का साहस दिखाया. इसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड की भर्ती प्रक्रिया न केवल तेज है बल्कि पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बन चुकी है. विपक्ष के राजनीतिक हमला का सामना करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं का विश्वास दोबारा हासिल किया. आज के नियुक्ति वितरण समारोह विपक्ष पर करारा जवाब है जो सरकार पर सवाल उठा रहे थे.

रोजगार की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री धामी का यह कदम सिर्फ नियुक्तियों तक सीमित नहीं है. यह राज्य की युवा नीति, रोजगार सृजन और सुशासन की भावना को भी दर्शाता है.
चार साल में 26,500 सरकारी नौकरियां देकर उन्होंने साबित किया है कि उत्तराखण्ड में योग्यता को सम्मान, मेहनत को पहचान, और युवाओं के सपनों को उड़ान मिल रही है. यही संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अन्य नेताओं से अलग बनाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago