West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच अब सबकी नजरें मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट पर टिकी हैं. चुनाव आयोग आज यानी सोमवार को उन मामलों की पहली पूरक सूची (Supplementary List) जारी करने जा रहा है, जो न्यायिक निर्णयों के लिए रुके हुए थे. रविवार रात तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर से जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक करीब 28,06,000 मामलों में फैसला हो चुका है. अब इन नामों को ‘अनुमोदित’ (Approved) और ‘अस्वीकृत’ श्रेणियों के तहत लिस्ट में जगह दी जाएगी.
सीईओ ऑफिस के सूत्रों की मानें तो अब तक हुई न्यायिक जांच में एक बड़ी बात सामने आई है. जांचे गए मामलों में से करीब 34 प्रतिशत लोग ऐसे पाए गए हैं, जिन्हें वोटिंग प्रक्रिया से बाहर रखा जा सकता है. यानी उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने के योग्य नहीं पाए गए.
हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है; अगर किसी का नाम इस वजह से बाहर होता है, तो उसके पास अभी भी अपील का रास्ता खुला है. चुनाव आयोग ने इसके लिए 19 अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunals) बनाए हैं, जहां लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और आयोग के फैसले को चुनौती दे सकते हैं.
आपको याद होगा कि 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी, जिसमें से करीब 60 लाख संदिग्ध नामों को हटा दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब धीरे-धीरे पूरक सूचियां जारी की जा रही हैं. सोमवार दोपहर तक यह ताजा लिस्ट सभी जिला मजिस्ट्रेटों (DM) और जिला निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंच जाएगी. शाम होते-होते आम जनता इसे भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेगी. इसके अलावा, यह लिस्ट बूथ स्तर पर, बीडीओ, एसडीओ और डीएम दफ्तरों में भी चस्पा की जाएगी ताकि लोग आसानी से अपना नाम चेक कर सकें.
लिस्ट जारी होने के बाद किसी भी तरह के हंगामे या हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. रविवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर एक हाई-लेवल मीटिंग की. इस बैठक में तय किया गया कि राज्य में केंद्रीय बलों की कितनी टुकड़ियां तैनात होंगी और वे कैसे काम करेंगी.
वहीं, आज सोमवार दोपहर को दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय से भी एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक होने वाली है. इसमें बंगाल के सभी डीएम, एसपी और पुलिस कमिश्नर शामिल होंगे. बता दें कि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं- 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता.
ये भी पढ़ें:‘अमर बलिदान की महक कभी कम नहीं होगी’, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…