चुनाव

बंगाल चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों पर हमले! सुवेंदु सरकार की सरेआम पिटाई के बाद अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हुआ पथराव

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोकतंत्र के उत्सव के बीच हिंसा का ‘नंगा नाच'(BJP Candidate Attack) देखने को मिल रहा है. बता दें कि राज्य चुनाव में दक्षिण दिनाजपुर से लेकर आसनसोल तक बीजेपी उम्मीदवारों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हुए पथराव और दक्षिण दिनाजपुर में सुवेंदु सरकार की पिटाई ने साफ कर दिया है कि भारी सुरक्षा के दावों के बावजूद बंगाल की गलियों में खौफ का माहौल है. इन घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं.

 

कैसे शुरू हुआ बवाल?(BJP Candidate Attack)

कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में तनाव तब शुरू हुआ जब बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को सूचना मिली कि लगभग 10 पोलिंग बूथों से उनके एजेंटों को डरा-धमकाकर जबरन बाहर निकाल दिया गया है. सुवेंदु खुद मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की. उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का पीछा भी किया, जिस पर आरोप था कि वह पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं जाने दे रहा था.

सुवेंदु के मुताबिक, जब उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल देने वालों को रोकना चाहा, तो अचानक टीएमसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उन पर टूट पड़ी और उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया.

भीड़ के बीच जान बचाकर भागे बीजेपी उम्मीदवार

इस हमले (BJP Candidate Subhendu Sarkar Attack) का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें मंजर बेहद डरावना है. वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु सरकार पर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं और वे अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं. उनके साथ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ के सामने उनकी एक न चली.

वहीं सुरक्षाबलों को सुवेंदु को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त कर उन पर रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं.

अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव

आसनसोल के रहमत नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल एक पोलिंग बूथ का जायजा लेकर बाहर निकल रही थीं. अचानक उपद्रवियों की भीड़ ने उनकी चलती कार को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया. हमले में अग्निमित्रा की कार का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

 

घटना को लेकर अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि यह हमला जानबूझकर उन्हें डराने और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए किया गया है. उन्होंने हीरापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और दावा किया है कि टीएमसी हार के डर से अब हिंसा का सहारा ले रही है.

मुर्शिदाबाद में बमबाजी और हुमायूं कबीर का धरना

दक्षिण दिनाजपुर के अलावा मुर्शिदाबाद भी हिंसा की आग में सुलग रहा है. मतदान से ठीक पहले बुधवार रात नौदा इलाके में जमकर देसी बम फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए. गुरुवार सुबह जब ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पर जायजा लेने पहुँचे, तो उनकी कार पर लाठी और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला किया गया. टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस तीखी झड़प के बाद हुमायूं कबीर वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया और अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजना पड़ा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

35 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

44 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

45 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago