शाहरुख खान का पहला अवार्ड
71st National Film Award: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स के नाम का ऐलान हो चुका है, जिसमें 2023 की फिल्मों को पुरस्कृत किया गया है. इस बार के पुरस्कारों में कई प्रतिभाशाली कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया है. बेस्ट एक्टर का पुरस्कार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने अपने नाम किया है. शाहरुख खान को फिल्म “जवान” और विक्रांत मैसी को “12वीं फेल” के लिए यह पुरस्कार मिला है. यह शाहरुख खान का पहला नेशनल अवार्ड है.
बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार “कटहल” को मिला है, जो एक जैकफ्रूट मिस्ट्री है. यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और प्रस्तुति के लिए जानी जाती है. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का तमगा रानी मुखर्जी को फिल्म “मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” के लिए मिला है. यह फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है और रानी मुखर्जी के अभिनय को बहुत पसंद किया गया है.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पहली बार ऐसा हुआ कि दो अलग-अलग जॉनर के एक्टर बेस्ट एक्टर बने हैं. इंडस्ट्री शाहरुख खान एक मेगास्टार और विक्रांत मैसी एक ग्राउंडेड परफॉर्मर माने जाते हैं. नेशनल अवॉर्ड के बाद से शाहरुख खान और विक्रात मैसी के फैंस काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर पोस्टों बहार आ गई है.
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा के लिए एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो फिल्मों की गुणवत्ता और कलाकारों की प्रतिभा को पहचानता है. यह पुरस्कार फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मान्यता है और कलाकारों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करता है.
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…
भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…