Aamir Khan Love Life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर का अब तक दो बार तलाक हो चुका है, लेकिन अब एक नई खबर सामने आ रही है कि आमिर की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो चुकी है. जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर 59 साल की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो बेंगलुरु की रहने वाली हैं.
फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान एक मिस्ट्री वुमन के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं. हालांकि आमिर ने अपनी लव लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है और इस मामले में भी उन्होंने किसी भी प्रकार की ऑफिसियल पुष्टि नहीं की है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आमिर ने हाल ही में इस महिला को अपने परिवार से मिलवाया और दोनों के बीच मुलाकात बहुत अच्छी रही.
इस महिला का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं. सूत्रों का कहना है कि आमिर ने अपनी लव लाइफ को लेकर कभी भी ज्यादा पब्लिसिटी नहीं चाही और हमेशा अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता दी है. ऐसे में अभी मिस्ट्री वुमन के बारे में ज्यादा कुछ खुलासे नहीं हुए हैं.
आमिर खान की पर्सनल लाइफ काफी चर्चित रही है. उन्होंने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे, जुनैद खान और आयरा खान हुए. 16 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया, लेकिन आज भी उनकी दोस्ती बरकरार है. इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी की और दोनों का एक बेटा आजाद है. हालांकि, 2021 में इस दोनों ने भी तलाक ले लिया और अब आमिर की जिंदगी में एक नई महिला है.
वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनय किया था. यह फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित थी और इसके साथ आमिर ने अपने अभिनय को दर्शकों के सामने पेश किया. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. आमिर खान के फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…