भारत का बजट

Budget 2025: वित्त मंत्री की हर साड़ी का संदेश बेमिसाल, रंग से लेकर तागों में दिखता है भारत

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आठवीं बार देश का बजट पेश करेंगी. इस अहम मौके पर वो जो साड़ी पहनती हैं उसमें भारत की मिट्टी महकती है! हाथ से बुने तागों में हुनरमंदों की मेहनत दिखती है. हर साड़ी में एक सशक्त संदेश छिपा रहता है.

हर बार बदला साड़ी का रंग

2019 में बतौर वित्त मंत्री कमान संभाली तो सुनहरी जरी वाली गुलाबी साड़ी में आईं. ये रंग स्थिरता और गंभीरता को दर्शाता है. स्थिरता जो विकास दर में दिखी और वो जो 2019 में 3.87 फीसदी थी 2023 आते आते छलांग लगाई 7.3 फीसदी तक पहुंच गई.

अगला साल पूरी दुनिया पर भारी था. 2020 का वो दौर महामारी का था. उस समय नई ऊर्जा और सुनहरे भविष्य का संदेश पीले रंग की साड़ी ने दिया. उम्मीद कि भविष्य उजाला लिए होगा.

2021 की साड़ी मंगलमय भविष्य और विकास के तारों में बुनी कहानी कह गई. साहस और मंगल को दर्शाती ऑफ व्हाइट और लाल बॉर्डर वाली साड़ी थी यह!

2022 में पहनी कत्थई रंग की बोमकाई साड़ी. जिसका मतलब स्थिरता और शक्ति से था. इसी साल आर्थिक तौर पर हम और मजबूत बने और दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना नाम अंकित कराया.

2023 का वर्ष खास था इस साल शक्ति, साहस और संकल्प के रंग में रंगी देखीं वित्त मंत्री. इस साल का अंत आते आते फोर्ब्स ने दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में नाम शुमार किया. वो 32वें पायदान पर रहीं.

यह भी पढ़ें- Parliament Budget Session LIVE : आज पेश होगा ‘भारत का बजट’, वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण

अगले साल दुनिया की ताकतवर महिलाओं में शामिल हो चुकी वित्त मंत्री का स्थिरता के साथ आगे बढ़ने का जज्बा साड़ी के रंग में छलका. 2024 में उन्होंने नीली तसर साड़ी पहनी. जिसने स्थिरता और विकसित भारत 2047 का पाठ पढ़ाया. इसी साल पूर्ण बजट पेश करने के दौरान उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी जिसने देश को ये विश्वास दिलाया कि साफगोई और स्पष्टता से बात रखने में वो यकीन रखती हैं. सीतारमण ने सातवें बजट में अपने लुक को बेहद सादा, सहज और साधारण रखा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

19 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

33 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

59 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago