Aamir Khan marriage controversy
Aamir Khan marriage controversy: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया. हालांकि, इस बीच खुद को फैशन कमेंटेटर और स्टाइलिस्ट बताने वाले अमित सचदेवा ने कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिन्होंने विवाद खड़ा कर दिया. AI एडिटेड तस्वीरों के जरिए उन्होंने न सिर्फ आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा, बल्कि सलमान खान और आमिर की पूर्व पत्नियों को भी घसीटा.
अमित सचदेवा ने AI की मदद से बनाई गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह आमिर खान और गौरी स्प्रैट के साथ हाथ में एक प्लेकार्ड लिए नजर आए. इस पोस्टर पर लिखा था, “एक्सपायरी डेट कब है?”. यह इशारा आमिर की पिछली दो शादियों के टूटने की ओर माना गया. पोस्ट वायरल होते ही कई यूजर्स ने इसे मजाक की सीमा पार करने वाला कमेंट बताया.
यहीं बात खत्म नहीं हुई. अमित ने एक और एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें वह आमिर खान और सलमान खान के बीच खड़े दिखाई दिए. उनके हाथ में मौजूद बोर्ड पर लिखा था, “एक रुक नहीं रहा और एक कर नहीं रहा.” इस लाइन के जरिए उन्होंने आमिर की लगातार शादियों और 60 साल की उम्र में भी सलमान खान के कुवांरे होने पर तंज कसा.
अमित ने आमिर खान की पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव की एक तस्वीर को भी एडिट कर उसमें खुद को शामिल किया. उनके हाथ में “भाईचारा ऑन टॉप” लिखा पोस्टर था. इसके अलावा आमिर की एक तस्वीर के पीछे “बस अब लास्ट था” लिखा बोर्ड लगाकर यह संकेत देने की कोशिश की गई कि यह उनकी आखिरी शादी होनी चाहिए.
इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने इसे महज हास्य और व्यंग्य बताया, जबकि कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत जीवन का मजाक उड़ाने वाला और असंवेदनशील करार दिया. कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आमिर तुम्हारी लोकेशन जानना चाहते हैं,” तो कई यूजर्स ने अमित सचदेवा के पोस्ट को अनावश्यक और भद्दा बताया. विवाद के बीच यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…