Bharat Express DD Free Dish

आमिर की तीसरी शादी पर अमित सचदेवा का तंज, पूछी- ‘एक्सपायरी डेट; एक्स वाइफ और सलमान खान को भी घसीटा

Aamir Khan marriage controversy: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद फैशन कमेंटेटर अमित सचदेवा ने कसा तंज, पूछी तीसरी शादी की एक्सपायरी डेट. साथ ही एक्स वाइफ और सलमान खान पर भी कसा तंज.

Aamir Khan marriage controversy

Aamir Khan marriage controversy

Aamir Khan marriage controversy: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया. हालांकि, इस बीच खुद को फैशन कमेंटेटर और स्टाइलिस्ट बताने वाले अमित सचदेवा ने कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिन्होंने विवाद खड़ा कर दिया. AI एडिटेड तस्वीरों के जरिए उन्होंने न सिर्फ आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा, बल्कि सलमान खान और आमिर की पूर्व पत्नियों को भी घसीटा.

‘एक्सपायरी डेट कब है?’ अमीत सचदेवा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

अमित सचदेवा ने AI की मदद से बनाई गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह आमिर खान और गौरी स्प्रैट के साथ हाथ में एक प्लेकार्ड लिए नजर आए. इस पोस्टर पर लिखा था, “एक्सपायरी डेट कब है?”. यह इशारा आमिर की पिछली दो शादियों के टूटने की ओर माना गया. पोस्ट वायरल होते ही कई यूजर्स ने इसे मजाक की सीमा पार करने वाला कमेंट बताया.

aamir khan  third wedding

सलमान खान को भी बनाया निशाना

यहीं बात खत्म नहीं हुई. अमित ने एक और एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें वह आमिर खान और सलमान खान के बीच खड़े दिखाई दिए. उनके हाथ में मौजूद बोर्ड पर लिखा था, “एक रुक नहीं रहा और एक कर नहीं रहा.” इस लाइन के जरिए उन्होंने आमिर की लगातार शादियों और 60 साल की उम्र में भी सलमान खान के कुवांरे होने पर तंज कसा.

aamir khan third wedding

रीना दत्ता और किरण राव को भी घसीटा

अमित ने आमिर खान की पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव की एक तस्वीर को भी एडिट कर उसमें खुद को शामिल किया. उनके हाथ में  “भाईचारा ऑन टॉप” लिखा पोस्टर था. इसके अलावा आमिर की एक तस्वीर के पीछे “बस अब लास्ट था” लिखा बोर्ड लगाकर यह संकेत देने की कोशिश की गई कि यह उनकी आखिरी शादी होनी चाहिए.

aamir khan third wedding

aamir khan third wedding

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने इसे महज हास्य और व्यंग्य बताया, जबकि कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत जीवन का मजाक उड़ाने वाला और असंवेदनशील करार दिया. कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आमिर तुम्हारी लोकेशन जानना चाहते हैं,” तो कई यूजर्स ने अमित सचदेवा के पोस्ट को अनावश्यक और भद्दा बताया. विवाद के बीच यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read