मनोरंजन

अब एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी कमाल दिखाएंगे Amir Khan! इस फिल्म में देंगे अपनी आवाज

Amir Khan: बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर खान की कमबैक फिल्म सितारे ज़मीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी सफलता ने मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है. लेकिन आमिर खान सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रहना चाहते. अब वे अपनी आने वाली फिल्म में अपनी आवाज़ का भी जादू बिखेरने वाले हैं.

जी हां हाल ही में आमिर खान ने खुद बताया कि वे एक नई कॉमेडी फिल्म में कैमियो करेंगे और साथ ही उसमें दो गाने भी खुद गाएंगे. ये वही काम है जो उन्होंने करीब 27-28 साल पहले किया था, जब उन्होंने आती क्या खंडाला गाना गाया था. हालांकि तब उन्होंने वह गाना बस मस्ती-मजाक में गाया था, लेकिन अब वे बाकायदा सिंगिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं.

‘आती क्या खंडाला’ से शुरू हुई सिंगिंग की दिलचस्पी

आमिर ने बातचीत में कहा कि, ‘जबसे मैंने आती क्या खंडाला गाया था, तभी से मुझे गाने में दिलचस्पी हो गई. अब मैं पिछले कुछ सालों से प्रोफेशनल तरीके से सिंगिंग की क्लास ले रहा हूं. मेरी गुरु सुचेता भट्टाचार्य हैं, जिनसे मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं.’

दरअसल आमिर खान एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं. आमिर ने बताया कि इसकी कहानी उन फिल्मों की तरह होगी, जैसी पहले बासु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी बनाया करते थे हल्की-फुल्की, मासूम और प्यारी कॉमेडी. इस फिल्म में न कोई बड़ी साजिश होगी, न कोई मौत, न कोई भारी ड्रामा, बस एक सुकून देने वाला अनुभव होगा. आमिर का मानना है कि आजकल ऐसी फिल्में बनना ही बंद हो गई हैं.

उन्होंने यह बताया कि, ‘मैं इस फिल्म में अहम रोल कर रहा हूं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें मैं दो गाने अपनी आवाज़ में गाऊंगा. मुझे लगता है, लोग इसे सुनकर चौंक जाएंगे. ये मेरे लिए भी कुछ नया और खास है.”

आमिर खान कई बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर

आमिर ने यह भी बताया कि उनका दिन लता मंगेशकर के गानों से शुरू होता है. वे कहते हैं कि, ‘लता दीदी मेरे लिए बहुत खास थीं. उनके गाने सुनकर ही मेरी सुबह होती है. मुझे उनकी बहुत याद आती है. मैं चाहता था कि कभी मेरी कोशिशें वो भी सुनें’. इस कॉमेडी फिल्म के गानों की धुन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत बना रहे हैं.

इसके अलावा आमिर कई प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे. वे रजनीकांत की फिल्म कूली में कैमियो रोल करेंगे. साथ ही राजकुमार हिरानी के साथ दादासाहेब फाल्के की बायोपिक और लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म पर भी काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया- सिनेमा और संस्कृति की प्रतिमूर्ति

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago