Urdu Conclave 2026

मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया- सिनेमा और संस्कृति की प्रतिमूर्ति

PM Modi On B Saroja Devi: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का 14 जुलाई 2025 को 87 साल की उम्र में निधन हो गया. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने बी सरोजा देवी को सिनेमा और संस्कृति की प्रतिमूर्ति बताया है.

PM Modi On B Saroja Devi

बी सरोजा देवी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

PM Modi On B Saroja Devi: तमिल और कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 14 जुलाई 2025 को निधन हो गया. वह 87 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. सरोजा देवी ने अपने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया, जिनमें तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी फिल्में शामिल हैं. उनके निधन पर इंडस्ट्री के साथ सियासी जगत में भी लोग शोक जता रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है और एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त की है.

पीएम मोदी ने जताया पोस्ट

मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी (B Saroja Devi) के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘प्रख्यात फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुख हुआ. उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया जाएगा. उनके विविध अभिनय ने पीढ़ियों तक अमिट छाप छोड़ी. विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर उनकी कृतियां उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करती हैं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं, ॐ शांति!’

प्रारंभिक जीवन और करियर

बी. सरोजा देवी (B Saroja Devi) का जन्म 7 जनवरी 1938 को कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1955 में फिल्म ‘महाकवि कालीदास’ से की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1958 में आई तमिल फिल्म ‘नदोदी मनन’ से मिली, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन के साथ अभिनय किया था. उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

ये भी पढ़ें: कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का हुआ निधन

तमिलनाडु सरकार ने उन्हें कलाईममणि पुरस्कार और डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था. बी. सरोजा देवी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया था. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read