मनोरंजन

India-Pak War: तनाव के बीच आमिर खान स्टारर ‘Sitaare Zameen Par’ की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने जारी किया ये बयान

Aamir Khan: भारत-पाक तनाव का सीधा असर मनोरंजन इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है. सितारे अपने प्रोग्राम को रद्द कर रहे हैं. इस बीच आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है. जानकारी के अनुसार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. पहले यह फिल्म इसी साल 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. हालांकि, निर्माताओं ने नई रिलीज डेट तय नहीं की है.

‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट हुई रद्द (Aamir Khan)

प्रोडक्शन हाउस के करीबी ने इस खबर की जानकारी दी है. उन्होंने बताया, “देश की सीमाओं पर चल रहे घटनाक्रम और राष्ट्रव्यापी अलर्ट को देखते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की डेट को रद्द करने का फैसला किया है. हमारी संवेदनाएं हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं, जो देश की रक्षा में डटे हुए हैं. जिम्मेदार नागरिकों के रूप में हमारा मानना है कि इस समय एकता और संयम के साथ जवाब देना महत्वपूर्ण है.”

फिल्म के पोस्टर में ये सितारे आए थे नजर

प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी थी.‘सितारे जमीन पर’ के फर्स्ट पोस्टर में आमिर खान संग 10 सितारे नजर आए थे. इनके नाम सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, गोपी कृष्ण वर्मा, अरूष दत्ता, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, सिमरन मंगेशकर और नमन मिश्रा हैं.

ये भी पढ़ें: “Operation Sindoor” पर अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर उठे तीखे सवाल

आमिर खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर करेंगे वापसी

बता दें, अपकमिंग फिल्म के साथ आमिर खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं. हालांकि, उनके किरदार के बारे में निर्माताओं ने कोई जानकारी नहीं दी है.

इन जगहों पर हुई है फिल्म की शूटिंग

आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ के प्रोड्यूसर आमिर खान और किरण राव हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जी श्रीनिवास रेड्डी ने की है. फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है.फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. मेकर्स ने ‘सितारे जमीन पर’ का ऐलान साल 2023 में किया था. जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई थी. इसके बाद दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में हुई. इस फिल्म के जरिए आमिर खान दस नए कलाकारों को लॉन्च करने जा रहे हैं. ‘सितारे जमीन पर’ ‘तारे जमीन पर’ की सिक्वल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

34 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago