Etah Monkey Problem
Etah Monkey Problem: उत्तर प्रदेश के एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है. शहरवासियों की शिकायतों के बाद नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कराया है. इस अभियान के तहत मथुरा से पहुंची जेके कॉन्ट्रैक्टर की टीम अब तक 800 से अधिक बंदरों को पकड़ चुकी है. नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है.
दरअसल, एटा शहर में लंबे समय से बंदरों का उत्पात लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. घरों की छतों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं. कई बार बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं, तो कभी खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी चीजें छीनकर भाग जाते हैं. बंदरों के डर से बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी. लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने उन्हें पकड़वाने का अभियान शुरू कराया है.
बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से जेके कॉन्ट्रैक्टर की टीम को एटा बुलाया गया है. टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ना शुरू किया. इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि अभियान के तहत अब तक 800 से अधिक बंदरों को पकड़ा जा चुका है. टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बंदरों को पकड़ने का काम कर रही है, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके.
नगर पालिका की इस पहल से उन लोगों में उम्मीद जगी है, जो लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान थे. खासकर बाजारों और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को उम्मीद है कि अभियान पूरा होने के बाद बंदरों के हमलों और सामान छीनने की घटनाओं में कमी आएगी. फिलहाल बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है. शहरवासियों की नजरें नगर पालिका की इस कार्रवाई पर टिकी हैं. लोगों का कहना है कि बंदरों की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखना जरूरी है.
वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…
Kavya Maran Wedding: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बीच सोशल मीडिया पर…
गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…