Nassar Relation with Thalapathy Vijay
Nassar Relation with Thalapathy Vijay: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार थलपति विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी उनकी काफी इज्जत करते हैं. हाल ही में, अभिनेता नस्सर ने विजय के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. नस्सर ने बताया कि उनका बेटा विजय का बड़ा फैन है.
नस्सर ने यह भी बताया कि थलपति विजय ने उनकी जिंदगी के सबसे कठिन समय में उनका बहुत समर्थन किया. नस्सर, जो बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में ओएमजी शो में दिखाई दिए थे. शो में उन्होंने थलपति विजय के साथ अपने रिश्ते और एक इमोशनल किस्से के बारे में साझा किया. नस्सर ने बताया कि कुछ समय पहले उनका बेटा नूरुल हसन फैजल 14 दिन तक कोमा में था.
नस्सर ने कहा कि उनका बेटा 14 दिनों तक बेहोश रहा और इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर जाना पड़ा. जब उनका बेटा होश में आया, तो उसने अपनी मां या नस्सर का नाम नहीं लिया, बल्कि विजय का नाम लिया. हालांकि, विजय नाम का एक और दोस्त भी था, जिससे नस्सर को लगा कि उसे अपनी याददाश्त वापस आ गई है. लेकिन जब वह दोस्त सामने आया तो नूरुल ने उसे पहचाना नहीं.
नस्सर की पत्नी जो एक साइकोलॉजिस्ट हैं, ने इस घटना के बाद समझा कि उनका बेटा असल में थलपति विजय का नाम ले रहा था. इसे पुष्टि करने के लिए जब नस्सर ने बेटे को विजय की तस्वीर दिखाई, तो उसका चेहरा खुशी से चमक उठा. फिर परिवार ने नूरुल की याददाश्त वापस लाने के लिए थलपति विजय की फिल्में और गाने चलाने का निर्णय लिया.
यह पूरी घटना जब विजय को पता चली, तो उन्होंने नस्सर के बेटे से मिलने की इच्छा जताई. नस्सर ने बताया कि विजय ने उनसे पूछा था कि क्या वह नूरुल से मिल सकते हैं. इसके बाद विजय नूरुल से कई बार मिल चुके हैं और उसके साथ समय बिताया. विजय ने नूरुल को गिटार भी गिफ्ट किया. नस्सर ने कहा कि थलपति विजय उनके और उनके बेटे के जीवन में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
विजय ने हाल ही में वेंकट प्रभु की फिल्म ‘GOAT’ में अभिनय किया था. कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी और अब वह पॉलिटिक्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की योजना बना रहे हैं. विजय जल्द ही एच. विनोद की फिल्म में नजर आएंगे, जो राजनीति में कदम रखने से पहले उनकी आखिरी फिल्म होगी
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…