मनोरंजन

अभिनेत्री सोमी अली ने Aditya Pancholi पर लगाए गंभीर आरोप, इस अभिनेत्री की मौत के लिए सूरज को ठहराया जिम्मेदार

अभिनेत्री सोमी अली (Somi Ali) ने रविवार को सोशल मीडिया पर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) और उनके बेटे सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक बयान साझा किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आदित्य पंचोली को घटिया इंसान कहा और उन पर महिलाओं के साथ धोखा करने और उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी बताया कि आदित्य का बेटा सूरज पंचोली, अभिनेत्री जिया खान की मौत का जिम्मेदार है.

अभिनेत्री का पोस्ट

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा,

“आदित्य पंचोली तुम महिलाओं के साथ धोखा करते हो. उन्हें मारते हो और तुम्हारा बेटा जिया खान की मौत का जिम्मेदार है. तुम कचरा हो. तुम खुद के साथ कैसे जीते हो? सूरज को भी वही पुराने हथकंडे सिखा रहे हो? तुम एक घटिया इंसान हो.”

क्या है मामला ?

बता दें कि जून 2013 में अभिनेत्री जिया खान जुहू स्थित सागर तरंग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं. इस घटना के बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था. यह मामला कोर्ट में लगभग 10 सालों तक चला था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, साल 2023 में सूरज को बरी कर दिया गया.

अभिनेत्री सोमी अली का बयान

इसके अलावा, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि उन्हें तनुश्री की बातों पर भरोसा है कि उनके साथ घर पर परेशान करने वाली घटनाएं हुई थीं. सोमी ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद ऐसे ही अनुभव किए हैं, इसलिए वह तनुश्री की तकलीफ को अच्छी तरह समझ सकती हैं.

सोमी अली ने आगे कहा कि,

“तनुश्री ने बताया कि उन्हें परेशान किया गया, मानसिक रूप से कमजोर किया गया, उनके घर में नौकरानी के रूप में जासूस भेजा गया, और यहां तक कि उन्हें जहर देने की कोशिश की गई. कुछ मीडिया वालों ने उनका मजाक उड़ाया, कुछ ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए, लेकिन बहुत कम लोगों ने यह सोचा कि अगर ये सब सच हो तो? अगर तनुश्री की कहानी कोई अकेला मामला नहीं, बल्कि आम बात हो?”

इसे भी पढ़े- पिता की सीख को किया याद कर Salman Khan ने शेयर किया एक क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- “काश पहले समझी होता ये बात…”

मैं उस दुनिया की हिस्सा थी- सोमा अली

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि,

“मैं भी कभी उस दुनिया का हिस्सा थी। मैंने देखा है कि महिलाओं को ‘ऑडिशन’ के नाम पर गलत प्रस्ताव दिए जाते थे, जिसका अभिनय से कोई लेना-देना नहीं होता था. जो महिलाएं ‘ना’ कहती थीं, उन्हें अलग कर दिया जाता था. मैंने देखा है कि जो महिलाएं ऐसे अनुभवों से गुजरीं, वह मानसिक रूप से टूट गईं.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

PAK को ईरान ने दिखाई उसकी औकात…! दलाली करने पहुंचे थे मुनीर, IRGC ने मीटिंग तक से किया इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…

14 minutes ago

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…

1 hour ago

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

1 hour ago

मिथुन राशि का राशिफल: नई योजनाओं पर मिलेगा काम करने का मौका, बातचीत और समझदारी से बनेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…

2 hours ago