मनोरंजन

एक्ट्रेस Tanushree Dutta का बड़ा दावा, कहा- सुशांत की तरह करना चाहते हैं मेरी हालत, खतरे में जिंदगी

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tnushree Dutta) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक बार फिर से वो चर्चाओं में बनी हुई हैं. बीते दिनों वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो डाली जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वो बताती हैं कि वो अब काफी ज्यादा उब चुकी हैं. वर्ष 2018 में ‘मी टू’ मूवमेंट के बाद से ही उन्हें काफी ज्यादा परेशान किया जा रहा है. अब उन्होंने दावा किया है कि दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की तरह उनकी जिंदगी खतरे में हैं.

तनुश्री दत्ता क्यों हैं परेशान ?

एक समाचार चैनल से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा कि,

“बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा इंसान है जो हाथ पैर धोकर उनके पीछे पड़ा हुआ है. जैसा हाल अभिनेता सुशांत सिंह के साथ हुआ था वैसा ही वो अब मेरे साथ करना चाहते हैं. उन्होंने आगे बताया कि बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक माफिया हैं. उनका कहना है कि जबसे वो नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर ‘मी टू’ का आरोप लगाई थी तभी से उन्हें उनपर खतरा मंडरा रहा है.

उन्होंने बातचीत में दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जैसे ही उनको भी जान से मारना चाहते हैं.

तनुश्री का वीडियो वायरल

दरअसल, मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रोते हुए वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें अपनी ही घर में हैरेसमेंट का शिकार होना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि तंग आकर जब उन्होंने पुलिस को फोन किया तो उनसे कहा गया कि वो थाने आकर मामले की पूरी जानकारी दें और रिपोर्ट दर्ज कराएं.

तनुश्री का चौंकाने वाला खुलासा

तनुश्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि

“मैं अपने घर में मेड नहीं रख सकती हूं. मेरी जासूसी की जाती है. मेरी किसी मेड से नहीं बन पाती क्योंकि वो मेरे घर में आकर चोरी करती है. मुझे अपना सारा काम खुद करना पड़ता है. मैं अपनी घर खुद संभालती हूं.”

इसे भी पढ़े- Pakistan vs Bangladesh T20: बांग्लादेश के खिलाफ ‘सम्मान’ बचाने उतरेगा पाकिस्तान, 2 मुकाबले हारकर गंवा चुका है सीरीज

किस फिल्म से मिली फेम ?

फिल्मों से खासा नाम बनाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को आखिर कौन नहीं जानता होगा. एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा फेम अपनी फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से मिला था. हालांकि अब एक्ट्रेस एक्टिंग से नाता तोड़ चुकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago