मनोरंजन

पकौड़े, चाय और मस्ती…बारिश में सनी देओल का देसी स्वैग, प्रोड्यूसर से बोले- जब तक चाय है, टेंशन नहीं!

 Sunny Deol Border 2: ‘जाट’ की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) देओल ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में जुट गए हैं. अभिनेता देहरादून में अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर दो वीडियोज शेयर किए, जिसमें वह बारिश में अपनी टीम के साथ चाय-पकौड़े का लुत्फ उठाते नजर आए.

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर उन्होंने दो वीडियो शेयर किए, जिसमें वह कहते नजर आए, “बारिश से प्रोड्यूसर परेशान हैं लेकिन मैंने कह दिया है कि जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो जाती, मैं उनके साथ हूं. वहीं, दूसरे वीडियो में सनी देओल टीम के साथ बैठकर चाय-पकौड़े खाते नजर आए. टीम का एक मेंबर पकौड़े बनाता और सनी के साथ टीम को परोसता नजर आया.

बारिश में चाय-पकौड़े का लुत्फ उठाते दिखे सनी देओल

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि वह शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं. अभिनेता सनी देओल इस समय देहरादून में बहुप्रतीक्षित सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं. ‘गदर’ अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने देहरादून के खूबसूरत नजारों के बीच सूर्यास्त का दृश्य दिखाया. अपने आस-पास की सुंदरता की सराहना करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, “देहरादून में खराब मौसम और खूबसूरत सूर्यास्त के बीच ‘बॉर्डर’ की शूटिंग करने पहुंच गया हूं.”

‘बॉर्डर 2’ में सनी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं. फरवरी में निर्माताओं ने झांसी में फिल्म के सेट से एक बीटीएस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तस्वीर में सनी देओल, वरुण धवन, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिव चानना, बिनॉय गांधी और निर्देशक अनुराग सिंह सहित “बॉर्डर 2” की पूरी टीम नजर आ रही है.

23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

तस्वीर में सनी और वरुण एक टैंक के ऊपर बैठे हुए दिख रहे हैं, जबकि निर्माता उसके सामने खड़े हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “एक्शन, विरासत और देशभक्ति. झांसी की बीहड़ छावनी में ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर सनी देओल, वरुण धवन, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता. 23 जनवरी, 2026 को वीरता और बलिदान की गाथा के लिए तैयार हो जाइए.”

यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही है. 1997 की फिल्म “बॉर्डर” की सीक्वल यह फिल्म कथित तौर पर 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर आधारित है. पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की और भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया, जिसमें से ज्यादातर कारगिल जिले में था. भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए एक बड़ा सैन्य और कूटनीतिक हमला करके जवाब दिया.

ये भी पढ़ें: Ajaz Khan के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

1 minute ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

3 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

21 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

33 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

49 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago