Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB के अब तक 2 पार्ट रिलीज हो चुके हैं. दोनों पार्ट में फैंस ने एक्टर्स की जमकर तारीफ की है. अब इस बीच ‘Jolly LLB 3’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म में दोनों कॉमेडी स्टार की जोड़ी धमाल मचाने वाली है. दोनों को साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. कई देरी और टकरावों के बाद, यह लीगल कॉमेडी-ड्रामा बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर कब रिलीज हो सकती है यह फिल्म?
‘जॉली एलएलबी 3’ 2025 की एक ऐसी फिल्म है जिसका दर्शक सिनेमाघरों में आनंद लेने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. पहले, यह कहा जा रहा था कि फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी. पर अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों ने इस खबर को गलत करार दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा फिल्म भारत में 19 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है.
फिल्म में दर्शक अक्षय कुमार और अरशद वारसी को एक मजेदार मुकाबले में देख पाएंगे, जिसमें दर्शकों को भरपूर हंसी और ड्रामा देखने को मिलेगा. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी-2 का भी निर्देशन किया था. अक्षय और अरशद के अलावा इस फिल्म में अमृता राव, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी अपनी भूमिकाए दोहराते हुए नजर आएंगे.
फिल्म में जहां खिलाड़ी कुमार एडवोकेट जगदीश्वर (जॉली) मिश्रा के रूप में नजर आएंगे, वहीं अरशद एडवोकेट जगदीश (जॉली) त्यागी की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा, सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाएंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय कुमार करण जौहर के अनुरोध पर जॉली एलएलबी 3 की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि करण जौहर द्वारा ही प्रोड्युस की गई केसरी चैप्टर 2 को भी अप्रैल में लाने की योजना है. ऐसे में एक ही महीने में अक्षय़ कुमार की दो फिल्मों का क्लैश ना हो इसलिए ऐसा किया जा रहा है.
अमृता राव के प्रशंसक इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि यह 6 साल के इंतजार के बाद उनकी बड़े पर्दे पर वापसी होगी. जॉली एलएलबी 3 का निर्माण कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स और वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है. पिछले साल इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया था कि फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. यह फिल्म सिनेमा देखने वाले दर्शकों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन साबित होगी, जिसमें जॉली एलएलबी फ्रैंचाइज का सार बरकरार रखा गया है.
ये भी पढ़ें: जापान की एडल्ट स्टार Rae Lil Black ने हिजाब पहनकर कबूला इस्लाम, रोजे रखने का किया खुलासा
डायरेक्टर सुभाष कपूर ने साल 2013 में फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ नाम की फिल्म रिलीज की थी. इस फिल्म में अरशद वारसी ने बतौर हीरो और बमन ईरानी ने नेगेटिव किरदार निभाया था. अरशद के साथ अमृता अरोड़ा हीरोइन के तौर पर नजर आई थीं. इस फिल्म में भी जज का किरदार सौरभ शुक्ला ने प्ले किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 13 करोड़ 50 लाख रुपयों से बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 43 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…