मनोरंजन

Akshay Kumar Birthday: खास पोस्ट में जताया फैंस के लिए प्यार और आभार, वायरल हुई तस्वीर में दिखा अब तक का बॉलीवुड सफर

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश-विदेश से लाखों फैंस उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार’ ट्रेंड कर रहा है और हर कोई अपने पसंदीदा स्टार के लिए प्यार और दुआएं लिख रहा है.

खास पोस्ट से जताया आभार

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के दिन इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने अपनी 34 साल की फिल्मी जर्नी और जिंदगी के अनुभवों को कुछ पंक्तियों में बयां किया. उन्होंने लिखा–

“58 साल की मेहनत, 34 साल इंडस्ट्री में, 150 से ज्यादा फिल्में और सफर अब भी जारी है. जिन्होंने कभी मुझ पर भरोसा किया, मेरी फिल्म देखी, टिकट खरीदी, मुझे साइन किया, प्रोड्यूस किया, डायरेक्ट किया या मुझे गाइड किया… ये जर्नी जितनी मेरी है उतनी ही आपकी भी है.”

अक्षय ने आगे लिखा कि वह अपने फैंस के बिना कुछ भी नहीं हैं और उनका जन्मदिन असल में उन सभी को समर्पित है जो आज भी उन पर विश्वास करते हैं. उन्होंने अंत में “जय महाकाल” लिखते हुए अपना संदेश पूरा किया.

तस्वीर ने खींचा सब का ध्यान

अक्षय ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें उनके अब तक निभाए गए कई किरदारों की झलक दिखाई देती है. इस खास तस्वीर को बनाने के लिए उन्होंने आर्टिस्ट राहुल नंदा का धन्यवाद भी किया. अक्षय ने लिखा– “मेरे जीवन के काम को मेरे फैंस के लिए इतने खूबसूरत तरीके से कैद करने के लिए धन्यवाद राहुल.”

फैंस दे रहे रिएक्शन

अक्षय का यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उनके फैंस ढेरों कमेंट्स और शुभकामनाएं भेजने लगे. किसी ने लिखा– “हैप्पी बर्थडे माय डियर अक्की”, तो किसी ने लिखा– “आप हमारे लिए हमेशा एक इंस्पिरेशन रहेंगे.” ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह अक्षय के जन्मदिन पर उत्सव जैसा माहौल है.

वर्क फ्रंट पर बिजी शेड्यूल

अगर फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले महीनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा अक्षय ‘हेरा फेरी 3’, ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘Rise and Fall’ शो में धनश्री ने बिना नाम लिए एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल पर साधा निशाना, नेगेटिव PR समेत लगाए कई आरोप

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

7 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

12 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

17 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

25 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

31 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

31 minutes ago