Rise and Fall Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में चर्चा में बनी हुई हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने एक्स हसबैंड और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर खुलकर बात की. धनश्री ने पहली बार साफ शब्दों में कहा कि अगर वो चाहतीं, तो अपने एक्स के बारे में कई गलत बातें कह सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें लगता है कि किसी को नीचा दिखाकर खुद को बड़ा साबित करना सही रास्ता नहीं है.
एक्स हसबैंड पर गुस्सा लेकिन रखी मर्यादा
धनश्री ने कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान कहा, “अगर आप शादी कर रहे हैं तो अपने पार्टनर की इज्जत भी आपके ही हाथ में होती है. मैं चाहती तो गलत बोल सकती थी, लेकिन वो मेरे पति थे और मैंने शादी के समय उनकी इज्जत की थी. अब भी करना जरूरी है क्योंकि मैं उनसे शादीशुदा रह चुकी हूं. अगर खुद को अच्छा दिखाना है तो अपने काम से दिखाओ, न कि दूसरों को गिराकर.”
नेगेटिव पीआर पर भी दी प्रतिक्रिया
धनश्री यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि, “दूसरे को गिराकर अपनी इमेज क्यों क्लीन करनी है? आप चाहे मेरे खिलाफ कितनी भी नेगेटिव पीआर कर लो, ये आपको फायदा नहीं देगा. सामने वाला अगर चुप है तो बार-बार ऐसी बातें क्यों करनी? अगर खुद को अच्छा दिखाना है तो पॉजिटिव तरीके से करो.” उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी नोटिस किया जा रहा है और लोग उनकी साफगोई की तारीफ भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Tanya Mittal ने किया दर्दनाक खुलासा, रोते हुए बोलीं- “पिता मुझे मारते थे.. मां बचाती थीं..”
शो की झलक
बता दें कि ‘राइज एंड फॉल’ को फेमस बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं. यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है और देखने में कुछ हद तक ‘बिग बॉस’ जैसा लगता है. शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी समेत कई सेलेब्स कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हैं. दर्शकों के बीच शो को लेकर काफी उत्साह है और इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है.
View this post on Instagram
युजवेंद्र चहल से हुआ तलाक
बता दें धनश्री और युजवेंद्र चहल की मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान हुई थी. दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी की और यह जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर रही. हालांकि, शादीशुदा जिंदगी में समय के साथ मतभेद बढ़ते गए और 2022 से दोनों अलग रहने लगे. फरवरी 2025 में कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर की और मार्च में उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो गया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


