मनोरंजन

जब ‘किलर मास्क’ लगाकर थिएटर के बाहर Housefull 5 का रिव्यू लेने पहुंचे Akshay Kumar, नहीं पहचान पाए दर्शक

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन किया है.  लेकिन सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए खुद अक्षय कुमार, जिन्होंने फिल्म देखने आए दर्शकों का रिव्यू जानने के लिए एक बेहद मजेदार और अनोखा तरीका अपनाया.

‘हाउसफुल 5’ का रिव्यू लेने पहुंचे अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

दरअसल, अक्षय कुमार ने फिल्म में इस्तेमाल किया गया ‘किलर मास्क’ पहन लिया और सीधे एक सिनेमा हॉल के बाहर पहुंच गए, जहां उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ देख चुके दर्शकों से उनका रिव्यू पूछा. इस दौरान किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद फिल्म के हीरो अक्षय कुमार हैं.

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

अक्षय ने इस मजेदार अनुभव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह मास्क लगाए हुए लोगों से पूछते दिख रहे हैं “कैसी लगी फिल्म?” दर्शक भी खुलकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘हाउसफुल 5’ फुल एंटरटेनमेंट है. एक यूजर ने तो कहा, “कमाल की फिल्म है यार, खूब हंसी आई.”

वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा ,”ऐसे ही सोचा कि ‘हाउसफुल 5’ का शो देखकर बाहर निकलते लोगों से किलर मास्क पहनकर उनकी राय पूछ लूं. आख़िर में पहचान ही लिया गया… लेकिन तब तक मैं भाग चुका था. क्या एक्सपीरियंस था यार!”इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब कमेंट्स किए.

ये भी पढ़ें: Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की ‘किलर कॉमेडी’ फिल्म का दूसरे दिन भी चला जादू, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान

दमदार स्टारकास्ट से सजी है ‘हाउसफुल 5’ (Akshay Kumar)

इस बार ‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी का डोज दोगुना है, क्योंकि फिल्म में हैं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, निकितिन धीर, सौंदर्या शर्मा और आकाशदीप साबिर शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं.

‘हाउसफुल’ सीरीज का सफर

‘हाउसफुल’ (2010) से इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी. फिर आया ‘हाउसफुल 2’ (2012), जिसे साजिद खान ने निर्देशित किया था. 2016 में ‘हाउसफुल 3’ आई, जिसे साजिद-फरहाद की जोड़ी ने डायरेक्ट किया. वहीं 2019 में ‘हाउसफुल 4’ रिलीज हुई, इस बार डायरेक्टर थे फरहाद सामजी. अब 2025 में ‘हाउसफुल 5’ धमाल मचाने आ चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

11 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

37 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago