Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की ‘किलर कॉमेडी’ फिल्म का दूसरे दिन भी चला जादू, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले पहले दिन काफी अच्छी कमाई की थी. अब दूसरे दिन भी इसकी कमाई दमदार रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की.

Housefull 5 Box Office Collection Day 2

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तहलका मचाते हुए साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग ली. लेकिन अब दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कितनी कमाई की है और फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो चुका है.

‘हाउसफुल 5’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने पहले दिन ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, 24.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. वहीं फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक दूसरे दिन 10:25 बजे तक 30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि आज के आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.

‘हाउसफुल 5’ ने तोड़े 14 फिल्मों के सारे रिकॉर्ड

‘हाउसफुल 5’ ने सिर्फ दो दिन में ही सिर्फ छावा, सिकंदर, स्काई फोर्स, केसरी 2, रेड 2, जाट और भूल चूक माफ को छोड़कर इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है.जिन 14 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन अक्षय की फिल्म ने पार किया है वो आजाद, इमरजेंसी, मेरे हस्बैंड की बीवी, फतेह, लवयापा, चिड़िया, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, कंपकंपी, केसरी वीर और फुले के अलावा द डिप्लोमैट और देवा शामिल है. इन सभी 14 फिल्मों में देवा (33.9 करोड़ रुपये) और द डिप्लोमैट (38.97 करोड़ रुपये) का कलेक्शन सबसे ज्यादा था जिन्हे ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में तोड़ दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये भी पढ़ें: Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर की धांसू कमाई, बनाए कई नए रिकॉर्ड

हाउसफुल 5′ का वर्ल्डवाइड कमाई

सैक्निल्क के मुताबिक, 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 40.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसमें आज की कमाई जोड़ दें तों ये 70.35 करोड़ रुपये हो जाएगा. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं क्योंकि ये अक्षय कुमार की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा स्क्रीन पाने वाली फिल्म बन चुकी है. इसे 85 देशों की 1300 जगहों में 2000 स्क्रीन में रिलीज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital