मनोरंजन

अफसोस! अंकिता लोखंडे का शादी पर फनी जवाब सोशल मीडिया पर छा गया

Ankita Lokhande funny video:टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भले ही अब छोटे पर्दे पर कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. हाल ही में, अंकिता ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो में उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है.

क्या है वीडियो में?

वीडियो में अंकिता एक ट्रेंडिंग ऑडियो पर लिपसिंक करती दिख रही हैं. ऑडियो में एक महिला उनसे सवाल करती है, “आपकी शादी हो गई?” जिसके जवाब में अंकिता बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहती हैं, “हां, हो गई.” इसके बाद जब महिला पूछती है, “पति क्या करता है?” तो अंकिता तपाक से जवाब देती हैं, “अफसोस!”

अंकिता का लुक भी इस वीडियो में कमाल का है. उन्होंने लैवेंडर रंग का खूबसूरत ऑर्गेंजा सूट पहना है. उनकी हाई पोनीटेल, बड़े-बड़े झुमके, हाथों में चूड़ियां और माथे पर सजी बिंदी उनके लुक को और आकर्षक बनाती है. मेकअप को हल्का और नेचुरल रखा गया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Eviction: BB के घर से बेघर हुए ये कंटेस्टेंट, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप, गौहर खान की एंट्री ने बढ़ाया घर का तापमान

कैप्शन में क्या लिखा?

वीडियो के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, “मैरिज = 50 प्रतिशत रोमांस, 50 प्रतिशत कॉमेडी, 100 प्रतिशत एंटरटेनमेंट.”
यह कैप्शन उनके वीडियो की थीम को बखूबी बयां करता है. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्या है अंकिता का वर्कफ्रंट?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे को कुछ समय पहले ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा गया था. छोटे पर्दे से अपना सफर शुरू कर अब वे बॉलीवुड का भी चर्चित नाम बन चुकी हैं. उन्होंने ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’, ‘बागी 3’ और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का प्रमाण दिया है और दर्शकों की प्रशंसा बटोरी है.

मणिकर्णिका से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘झलकारी बाई’ था. वहीं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर आधारित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में उन्होंने यमुना बेई सावरकर के नाम का किरदार निभाया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

14 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

28 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

47 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago