Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो में से एक है. इस घर में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो दर्शकों को अपनी ओर खींच ही लेता है. वहीं हर हफ्ते शो के फैंस को वीकेंड का वार बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन शो के होस्ट सलमान खान घर के सदस्यों की क्लास लगाते हैं और उन्हें सही-गलत की पहचान कराते हैं.
इस हफ्ते का वीकेंड वार भी काफी खास होने वाला है क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट्स से बात करने के लिए बिग बॉस की एक्स विनर गौहर खान आने वाली हैं. वो घर वालों से मिलेंगी, कई बातें करेंगी और कुछ लोगों को बोलते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करने की सलाह देंगी. इतना ही नहीं, इस दौरान शो से एक काफी चौंकाने वाला एविक्शन भी होने वाला है, जो दर्शकों को हैरान करेगा और घरवालों के भी होश उड़ा देगा.
कौन हुआ घर से बेघर?
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 लोग नॉमिनेटेड थे: नीलम, आवेज, प्रणित, अशनूर, मृदुल और गौरव. इन सभी में सबसे कम वोट पाने वाले आवेज दरबार घर से बाहर हो गए हैं.
गौहर खान ने घरवालों की लगाई क्लास
घर में एंट्री लेने के बाद गौहर खान ने कई घरवालों की जमकर क्लास लगाई और उन्हें बात करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी. सबसे पहले उन्होंने आवेज से खेल को सही तरीके से न खेलने और अपनी आवाज़ न उठाने को लेकर नाराजगी जाहिर की.
इसके बाद गौहर ने अमाल और बसीर के बोलने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने अमाल मलिक को सलाह दी कि जब भी किसी से लड़ाई हो, कुछ बोलते समय शब्दों को सावधानी से चुने क्योंकि कई बार वे लाइन क्रॉस कर देते हैं.
ये भी पढ़ें- जब राजकुमार ने मौसमी चटर्जी को कहा था ‘जानी’, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, आज भी मशहूर है किस्सा
सलमान खान ने भी लगाई लताड़
सलमान ने बसीर अली और अमाल मलिक को सीमा पार करने के लिए लताड़ा. उन्होंने कहा- “तुम दोनों ने प्रणित से लड़ाई के बीच सारी हदें पार कर ली. गांव से आए हो क्या होता है? तुम कहां से आए हो? तुम्हारे पापा, परदादा कहां से आए थे? सब अपने टैलेंट से आते हैं.”
सलमान ने अमाल को चेतावनी दी क्योंकि उन्होंने लड़ाई के दौरान कई बार प्रणित को छुआ और धक्का दिया. उन्होंने कहा- “तुम बार-बार प्रणित को छू रहे थे और उसे भड़काने की कोशिश कर रहे थे. वह बोल रहा था, ‘उसे मत छुओ’, लेकिन तुम फिर भी उसे छूते रहे.”
अब शो से आवेज बाहर होने के बाद, यह देखना बाकी है कि गेम किस मोड़ पर जाएगा और कितने लोग लड़-लड़ कर एक-दूसरे के जानी दुश्मन बनेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

