उत्तर प्रदेश

“मौलाना यह भूल गया कि…”, बरेली हिंसा को लेकर यूपी सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, कहा- ऐसा सबक सिखाएंगे पीढ़ियां याद रखेंगी

Bareilly violence Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को काबू करने के लिए यूपी पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. अब इस हिंसा के गुनहगारों को सजा देने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है.

पुलिस ने इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना तौकीर रजा को ही इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. अब इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘ ये मौलाना भूल गया कि ये शासन किसका है’.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. वहां उन्होंने मंच से दंगाइयों को ललकारते हुए कहा कि दंगा करने वाले मौलाना ये भूल गया कि ये शासन किसका है. वो मानता था कि वो धमकी देगा और जबरदस्ती जाम कर देगा. हमने कहा कि जाम नहीं होगा और ना ही कर्फ्यू होगा. हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी.

2000 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

यूपी पुलिस ने बरेली हिंसा मामले में कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में यूपी पुलिस ने कुल 10 मामले दर्ज किये हैं. जिसमें से 7 मामलों में मौलाना तौकीर रजा का नाम है.

क्या है मामला?

शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा की अपील के बाद बरेली में भीड़ सड़क पर उतर आई थी. इस दौरान उनके हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर थे. भीड़ लगातार नारेबाजी करते हुए चली जा रही थी. इस दौरान जब पुलिस ने भीड़ ने उन्हें रोका तो पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने हिंसक हुई भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

कल बरेली में हुए लाठीचार्ज के समर्थन में आज लखनऊ की सड़कें योगी आदित्यनाथ के पोस्टरों से पटी दिखीं. सड़कों पर नए होर्डिंग लगवाकर उसपर ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखा दिखाई दिया.

कहां से शुरू हुआ I Love Muhammad विवाद

4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) का जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान एक ग्रुप ने ‘I Love Muhammad’ लिखा एक बैनर जुलूस मार्ग पर लगा दिया. जिसका हिंदू संगठनों ने विरोध किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने ना सिर्फ बैनर हटा दिये बल्कि 9 लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली. पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था. बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगने लगे. इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने I Love Mahadev या I Love Mahakaal जैसे बैनर लगाए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago