मनोरंजन

अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती! इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फैंस से मांगी माफी

Amitabh Bachchan: 81 की उम्र में भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के युवा सितारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. बिग बी ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं. इसी बीच अब उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जब इसका एहसास बिग बी को हुआ, तो उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी.

अमिताभ बच्चन को मांगनी पड़ी माफी (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने ब्लॉग्स और तस्वीरों के साथ अक्सर पुरानी फिल्मों को लेकर वह बात करते रहते हैं. हाल ही में बिग बी ने एक माफी के लिए पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बयां कि उनसे गलती क्या हो गई थी दरअसल, अमिताभ ने हाल ही में ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अग्निपथ से अब तक भाग रहे हैं. इस पोस्ट को लेकर बिग बी से एक बड़ी गलती हो गई, जिसके लिए उन्हें लोगों से माफी मांगनी पड़ी.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘वीराना’ में चुड़ैल के रोल नजर आई ये खूबसूरत एक्ट्रेस आखिर कहां गायब हो गई? 36 साल बाद भी रहस्य बरकरार…

 ये थी अमिताभ बच्चन की गलती (Amitabh Bachchan)

दरअसल, इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट के जरिए उन्हें उनकी गलती बताई कि वीडियो में जिस सीन को वह ‘अग्निपथ’ का बता रहे है, वह ‘अकेला’ फिल्म का है. अमिताभ बच्चन को जब अपनी इस गलती का एहसास हुआ. तो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी और लिखा- ‘क्षमा करें… ‘अग्निपथ से भागते हुए जो वीडियो मैंने पोस्ट की थी, वह गलत है. यह ‘अकेला’ से है, शुभचिंतकों का धन्यवाद.’

Uma Sharma

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago