मनोरंजन

आज ही के दिन इस्लामी उग्रवादियों ने मार-भगाए थे हजारों हिंदू, कश्मीरी पंडितों के पलायन दिवस पर अनुपम खेर ने साझा की यादें

अपने करियर की 550वीं फिल्म कर रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को याद किया है. आज के दिन, यानी 19 जनवरी 1990, को कश्मीरी पंडितों पर जुल्म ढहाते हुए उन्हें कश्मीर छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया था. घटना को याद कर अभिनेता भावुक दिखे और बताया कि आज भी बहुत सारे कश्मीरी बुजुर्ग वापस बसना चाहते हैं, लेकिन हालात वैसे नहीं हैं.

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में अभिनेता कहते हैं, “आज के दिन 5 लाख कश्मीरियों ने अपना घर छोड़ा. लोग कहते हैं कि बुरे दिनों को याद क्यों करना, लेकिन मेरा मानना है कि जैसे खुशी को सेलिब्रेट किया जाता है, वैसे ही दुख को भी याद किया जाना चाहिए क्योंकि ये उन लोगों के लिए श्रद्धांजलि है, जिन्होंने आज ही के दिन अपनों को खोया. हमारे पास इस बात को याद करने के अलावा क्या है? हम कुछ बदल नहीं सकते, लेकिन उस त्रासदी को भूल भी नहीं सकते.”

अनुपम खेर ने बताया कश्मीरी पंडितों का हाल

उन्होंने कहा कि अब कुछ बुद्धिजीवी कहेंगे कि 370 हट चुका है, तो जाकर कश्मीर में क्यों नहीं बस जाते. सरकार का 370 को हटाने का फैसला बहुत अच्छा था, लेकिन आज भी वहां खौफ का माहौल है. हालात में सुधार है, लेकिन बदले नहीं हैं. वे कई बुजुर्गों से मिले हैं जो कश्मीर वापस जाना चाहते हैं और वहां न जाने की वजह से, अपने घर की याद में अपना संतुलन तक खो बैठे हैं.

अभिनेता ने लिखा, ‘कश्मीरी हिंदुओं का पलायन दिवस, 36 साल पहले, 19 जनवरी 1990 को, पांच लाख कश्मीरी हिंदुओं को जबरन उनके घर छोड़ने पर मजबूर किया गया था. कुछ के पास सिर्फ एक सूटकेस था, और कुछ के पास वह भी नहीं. वे सिर्फ अपने घर ही नहीं, बल्कि बचपन और जवानी की अनगिनत यादें भी अपने साथ ले गए. विभिन्न शहरों, खासकर जम्मू में बने शरणार्थी शिविर इस भयावह दिन के गवाह हैं. आपने कश्मीर फाइल्स में जो देखा, वह असलियत का सिर्फ 10 फीसदी था. दुखद और सच. कभी मत भूलो, कभी माफ मत करो.”

अनुपम खेर ने कश्मीर पंडितों के साथ हुए नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में काम किया था. वे खुद भी एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. अभिनेता ने फिल्म में ‘पुष्कर नाथ पंडित’ का रोल निभाया था. फिल्म सुपरहिट रही थी और लगभग 350 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: 36 साल, फिर भी अपने ही देश में शरणार्थी! पलायन की खौफनाक रात याद कर भावुक हुए अशोक पंडित; PM मोदी से की खास अपील

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

15 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

1 hour ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

1 hour ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago