मनोरंजन

Parveen Babi: ‘अमर अकबर एंथोनी’ से ‘नमक हलाल’ तक, जब अमिताभ बच्चन संग रोमांस कर खींचा लोगों का ध्यान

Parveen Babi Biography: बॉलीवुड की दुनिया में जब भी ग्लैमर और आकर्षक अदाकारी की बात आती है, तो परवीन बॉबी का नाम हमेशा सबसे ऊपर आता है. 70 और 80 के दशक में परवीन ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया था. उनके चेहरे पर वो चमक थी, जो पर्दे पर हर कहानी को खास बना देती थी.

उनकी हर फिल्म में उनका व्यक्तित्व इतना मजबूत और प्रभावशाली दिखाई देता था कि लोग उनके किरदार और अंदाज के दीवाने हो जाते थे. अमिताभ बच्चन के साथ उनके ऑन-स्क्रीन जादू ने उन्हें खास पहचान दिलाई और फिल्मी दुनिया में उनकी जगह हमेशा के लिए पक्की कर दी.

पिता का निधन 5 साल की उम्र में हो गया

परवीन बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका जन्म उनके पेरेंट्स की शादी के 14 साल बाद हुआ था, यही वजह रही कि उन्हें बचपन से बड़े ही लाड़-प्यार से पाला गया था. जब वह 5 साल की थीं, तब उनके पिता वली मोहम्मद का निधन हो गया, ऐसे में उनकी मां जमाल बख्ते बाबी ने अहमदाबाद में अकेले उनकी परवरिश की. पढ़ाई हो या खेल-कूद, परवीन हमेशा आगे रही. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया.

1973 में फिल्मों की दुनिया में की शुरुआत

परवीन ने 1973 में ‘चरित्र’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उनके हीरो क्रिकेटर सलीम दुर्रानी थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई, लेकिन परवीन की खूबसूरती और उनके अभिनय की तारीफें हर जगह हुईं. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘मजबूर’ में रोल मिला, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी. फिल्म के जरिए उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि स्क्रीन पर अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने में भी माहिर हैं.

परवीन बॉबी का अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ता पर्दे पर बहुत खास रहा. उन्होंने अमिताभ के साथ कुल आठ फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘नमक हलाल’, ‘काला पत्थर’, ‘दीवार’, ‘सुहाग’ और ‘शान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में परवीन और अमिताभ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद लोकप्रिय हुई. ‘अमर अकबर एंथोनी’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग और आकर्षक अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा. वहीं ‘नमक हलाल’ और ‘काला पत्थर’ में उनका परफॉर्मेंस ऐसा था कि लोग आज भी उन फिल्मों को याद करते हैं.


ये भी पढ़ें: ‘मेरे परिवार को मोहरा बनाया जा रहा है’; गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी सुनीता संग अनबन और साजिश पर किया बड़ा खुलासा


100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

1976 में परवीन बॉबी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वे भारत की पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं, जिनका नाम टाइम मैगजीन के कवर पेज पर छपा. यह उनके ग्लैमर और स्टारडम का सबसे बड़ा प्रमाण था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने शशि कपूर, धर्मेंद्र, और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया और हर फिल्म में अपने किरदार को खास बनाया.

परवीन बॉबी का निजी जीवन भी उतना ही चर्चा में रहा जितना उनका करियर. उनके नाम बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों जैसे डैनी डेन्जोंगपा, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जुड़े. उनके निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव थे, फिर भी उन्होंने फिल्मों में हमेशा अपना जादू बनाए रखा.

घर में रहस्यमय मौत हुई

1983 में परवीन ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. वे मुंबई छोड़कर पहले बैंगलोर में रही और फिर अमेरिका चली गईं. इस दौरान उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और अकेलेपन से जूझते हुए खुद को अलग-थलग कर लिया. 20 जनवरी 2005 को उनकी घर में रहस्यमय मौत हो गई. तीन दिन तक उनका शव बंद कमरे में पड़ा रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

5 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

10 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

25 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago