मनोरंजन

Anupam Kher ने ‘द बंगाल फाइल्स’ से शेयर किया ‘बापू’ वाला लुक, विवेक अग्निहोत्री भी आए नजर

मशहूर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. इसमें अनुपम खेर महात्मा गांधी के रोल में दिखाई देंगे. मूवी का एक ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.

अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीर

इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘द बंगाल फाइल्स’ के सेट्स से, एक बिहाइंड द सीन वीडियो. इसमें उन्होंने विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को भी टैग किया है. इसमें वे बिलकुल गांधीजी की तरह चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ विवेक रंजन और एक क्रू मेंबर भी हैं.

क्या है ‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी?

‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं. 16 अगस्त को ही कोलकाता में मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया था. स्क्रीनिंग के दौरान काफी हंगामा भी हुआ था. प्रशासन ने इसके ट्रेलर को वहां रिलीज होने नहीं दिया. इसे लेकर फिल्ममेकर्स की पुलिस से काफी बहस भी हुई थी. एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने इसे लेकर हो रहे विवाद पर कहा था कि इसका उन्हें बहुत दुख है. लोग बिना देखे ही इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने सभी बंगाली भाई-बहनों से फिल्म देखने की अपील भी की थी ताकि अतीत में क्या हुआ था ये लोगों को पता चल सके.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone और Ranveer Singh की बेटी Dua का चेहरा हुआ रिवील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म को लेकर कही थी ये बात

वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकेगा (बंगाल में), तो लोग और अधिक मात्रा में इसे देखने जाएंगे.

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया प्रोड्यूस

‘द बंगाल फाइल्स’ को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं. यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं. यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago