मनोरंजन

‘बॉलीवुड बहुत जहरीला हो गया…’, Anurag Kashyap ने हमेशा के लिए छोड़ी मुंबई, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बताया टॉक्सिक

Anurag kashyap: हिंदी सिनेमा के बेस्ट फिल्ममेकर्स में से एक अनुराग कश्यप ने कई पॉपुलर फिल्में और सीरीज दी है. उनके काम को काफी पसंद भी किया जाता है. हालांकि पिछले कुछ समय से वह इस इंडस्ट्री से खुश नहीं है. इसलिए निर्देशक ने मुंबई छोड़ने का मन बनाया. अव वह मुंबई से दूर दक्षिण भारत में जाकर बस गए. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने फिर से बॉलीवुड को खराब वर्क कल्चर को लेकर बात की है.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बताया ‘टॉक्सिक’

इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को ‘टॉक्सिक’ बताते हुए कहा कि ये इंडस्ट्री अब क्रिएटिविटी के बजाय सिर्फ पैसों के पीछे भाग रही है. अनुराग ने बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना चाहते हैं क्योंकि यहां पर कोई 500-800 करोड़ रुपये की फिल्मों की दौड़ में लगा हुआ है. इसके अलावा अनुराग ने आगे कहा कि फिल्म का मजा खत्म हो चुका है और यही वजह है कि उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला लिया.

अनुराग ने क्यों छोड़ा मुंबई?

अनुराग ने मुबंई छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि फिल्म में क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि मुझे साउथ के फिल्ममेकर्स से जलन होती है क्योंकि अब मुश्किल हो गया है मेरे लिए एक्सपैरिमेंट करना क्योंकि अब प्रोड्यूसर्स पैसों के बारे में सोचते हैं. वह सोचते हैं मेरा मार्जन कहा है. मैं पैसे खो रहा हूं. मेरा कहना है कि तुम्हें यह फिल्म नहीं बनानी है तो मत बनाओं क्योंकि फिल्म के शुरुआत से यही प्लान किया जाने लगता है कि इसे कैसे बचा जाए. यही वजह है कि मैं मुंबई से शिफ्ट होना चाहता हूं.

ये भी पढ़ें: Yami Gautam की ‘शाह बानो केस’ पर बन रही फिल्म में Emraan Hashmi निभाएंगे ये किरदार, जानें पूरी कास्ट

बॉलीवुड को बताया जहरीला

अनुराग ने ये भी बताया कि वो बहुत जल्द मुंबई को पूरी तरह छोड़कर साउथ में बस जाएंगे. उन्होंने कहा अब मेरे लिए एक्पेरिमेंट करना मुश्किल हो गया है क्योंकि निर्माताएं को सिर्फ प्रॉफिट की चिंता होती है. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को जहरीला बताया है. फिलहाल अनुराग कश्यप मलयालम फिल्म फुटेज के प्रमोशन में बिजी हैं जिसे उन्होंने प्रेजेंटेड किया है. इस फिल्म को सैजू श्रीधरन ने निर्देशित किया है.

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्में

फिल्म में मंजू वारियर, विशाक नायर और गायत्री अशोक जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म पिछले साल अगस्त में रिलीज हो चुकी है लेकिन इसका हिंदी वर्जन 7 मार्च 2025 को रिलीज किया जाएगा. अनुराग का मानना है कि साउथ इंडस्ट्री में अभी भी सच्ची और अच्छी कहानियों पर काम हो रहा है. आने वाले समय में अनुराग कश्यप एक अभिनेता के तौर पर भी नजर आएंगे. अनुराग अगली बार आने वाली फिल्म ‘डकैत’ में एक निडर पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की जा रही इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में होंगे. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago