मनोरंजन

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जहां पूरा बॉलीवुड और फैंस शोक में डूबे हैं, वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के एक रिएक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान तनुश्री ने इसे ‘ईवल डेड’ कहकर संबोधित किया, जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी.

अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए तनुश्री दत्ता ने लखनऊ में आयोजित एक इवेंट के बाद मीडिया से अपनी आपबीती साझा की. उन्होंने बताया कि मीटू (#MeToo) मूवमेंट के बाद पिछले 5 सालों में उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़े, कार के ब्रेक काटे गए, एक्सीडेंट और फूड पॉइजनिंग तक का सामना करना पड़ा. इन्हीं सब वजहों से उन्होंने अपने नजरिए से यह प्रतिक्रिया दी थी.

एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद जहां एक तरफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है और सेलेब्स उन्हें याद कर इमोशनल हो रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन काफी चौंकाने वाला रहा. तनुश्री ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना को ‘ईवल डेड’ कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके इस बयान की भारी आलोचना हुई.

तनुश्री ने तोड़ी चुप्पी, बताई ‘ईवल डेड’ कहने की वजह

तनुश्री दत्ता ने लखनऊ में एक इवेंट के बाद मीडिया के सामने आकर अपने इस विवादित कमेंट की वजह साफ की. एक्ट्रेस ने बताया कि मीटू मूवमेंट के बाद से पिछले 5 सालों में वह किस दौर से गुजरी हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे नजरिए से देखें, जो विक्टिम रहा है वह परेशान है. मुझ पर केस चल रहा है और मुझे केस वापस लेने के लिए काफी दबाव और लालच दिया गया, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया.’

कार के ब्रेक काटे गए और हुई फूड पॉइजनिंग

अपनी आपबीती सुनाते हुए तनुश्री ने संगीन आरोप लगाए और कहा कि पिछले सालों में उनके साथ कई परेशानियां शुरू हुईं. उनकी गाड़ी के ब्रेक काटे गए, उनका एक्सीडेंट हुआ और उन्हें फूड पॉइजनिंग तक दी गई. तनुश्री ने कहा, ‘मैं जिस चीज से गुजरी हूं मुझे पता है. मेरे लिए तो यह किसी शैतान के मरने जैसा ही है. जो इन परिस्थितियों से नहीं गुजरा है, वह इसे नहीं समझेगा.’

क्या था तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का पुराना विवाद?

गौरतलब है कि साल 2018 में भारत में चले #MeToo अभियान के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस के मुताबिक, साल 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. हालांकि, नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और बाद में मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए केस में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी.

यह भी पढ़ें-नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

8 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

9 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

9 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

10 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

10 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

10 hours ago