देश

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती हो रही है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK और पुडुचेरी में NDA बढ़त बनाए हुए है. वहीं पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भी सबकी नजर है. इन नतीजों से कई राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है.

इस उपचुनाव में पांच विधानसभा सीटें और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं. 6 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज सभी सीटों पर मतगणना हो रही है. दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है.

कहां-कहां हो रही है मतगणना?

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है. पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर भी मतगणना जारी है. तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों के नतीजे भी आज सामने आएंगे. इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी वोटों की गिनती हो रही है.

तमिलनाडु में TVK, DMK और AIADMK के बीच मुकाबले पर नजर है. वहीं पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की छोड़ी हुई थट्टांचावडी सीट का परिणाम अहम माना जा रहा है.

क्यों खाली हुईं ये सीटें?

इन छह सीटों पर अलग-अलग वजहों से उपचुनाव कराए गए.

  • नंदीग्राम: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव हुआ.
  • रेजीनगर: आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के सीट खाली करने के बाद चुनाव कराया गया.
  • थट्टांचावडी: मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई.
  • मदुरंतकम: मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ.
  • धारापुरम: पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण सीट खाली हुई.
  • नगांव लोकसभा सीट: कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया गया. बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए.

बंगाल में मतगणना केंद्र के आसपास सख्ती

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. मुर्शिदाबाद जिले की इस सीट पर मतदान के दौरान तनाव का माहौल रहा था. अब वोटों की गिनती के बीच किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है.

रेजीनगर के वोटों की गिनती बहरामपुर गर्ल्स कॉलेज में हो रही है. प्रशासन ने मतगणना केंद्र और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू की है.

कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

सब-डिविजनल ऑफिसर समीरन बारिक के मुताबिक पुलिस ने आशंका जताई थी कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थक बड़ी संख्या में केंद्र के आसपास जमा हो सकते हैं. इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था. इसी को देखते हुए पाबंदियां लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अंबानी-अडानी से बैर, विदेशी बिजनेसमैन से प्रेम…!’ एलोन मस्क को क्यों भा गए राहुल गांधी? बोले-‘थैंक यू’

छह सीटों के परिणाम सामने आने के साथ ही यह साफ होगा कि संबंधित इलाकों में मतदाताओं ने किस पार्टी और उम्मीदवार पर भरोसा जताया है. तमिलनाडु में TVK की स्थिति, पुडुचेरी में NDA का प्रदर्शन और पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों के नतीजे खास चर्चा में हैं. मतगणना के अंतिम नतीजों का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

7 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

7 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

7 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

8 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

8 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

8 hours ago