मनोरंजन

अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ दी प्लेबैक सिंगिंग? उनकी नेक्स्ट पारी पर करीबियों ने कर दिया बड़ा खुलासा

Arijit Singh Next Plan: बीती 27 जनवरी जाने माने प्लेबैक सिंगिग के जादूगर अरिजीत सिंह ने सन्यास लेने का ऐलान कर दिया. जिससे उनके फॉलोवर्स को एक तगड़ा झटका लगा, साथ ही उनके इस फैसले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया. जिसके बाद से अब लगातार यही कयास लगए जा रहे हैं कि आखिर अरिजित ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? और साथ ही यह सवाल भी उठ रहे थे कि अब अरिजित के कैरियर का क्या होगा? हालांकि इसको लेकर अब बड़ी जानकारी निकाल करके सामने आ रही है. उनके एक करीबी के मुताबिक, अरिजीत सिंह अब जल्द ही एक फिल्म निर्देशक की भूमिका में सामने आने वाले हैं, जिस पर की वह पर काम भी शुरू कर चुके हैं.

अरिजीत सिंह की क्या प्लानिंग है?

एक मीडिया ग्रुप के हवाले से साफ हुआ है कि अरिजीत सिंह जल्द ही बतौर डायरेक्टर नजर आएंगे. वहीं उनकी पहली हिंदी फिल्म का काम शुरू भी हो चुका है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं. वहीं उनकी आने वाली फिल्म को लेकर भी कुछ खुलासे हुए हैं.

संबंधित खबर: ‘अच्छा चलता हूं!…’ अरिजीत सिंह का बड़ा ऐलान, अब फिल्मों में नहीं सुनाई देगी आवाज; क्या सलमान खान से विवाद है असली वजह?

दरअसल फिल्म के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, यह एक जंगल एडवेंचर फ़िल्म होगी और इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. इस फ़िल्म की शूटिंग शांति निकेतन में चल रही है. साथ ही बताते चलें इस फ़िल्म की स्क्रिप्टिंग अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल सिंह ने साझा रूप से की है.

सन्यास का क्यों किया ऐलान?

27 जनवरी को जब अरिजित ने अपने सन्यास की पोस्ट को शेयर किया. तो उनके फैन्स को एक बड़ा झटका लगा. इसको लेकर अरिजीत सिंह ने बताया भी कि वो लंबे वक्त से ऐसा करने की सोच रहे थे. पर ये कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. उनका यह भी कहना था कि अब कुछ दूसरा म्यूजिक करने की जरूरत है, जिससे वो जी सकेंगे. क्योंकि एक ही चीज करके वह काफी बोर हो गए हैं.

कैसे ‘ग्लोबल स्टार’ बन गए अरिजित?

बता दें कि अरिजीत के करियर में असली टर्निंग पॉइंट साल 2013 में आया. मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई और इसका एक गाना ‘तुम ही हो’ देखते ही देखते देशभर में गूंजने लगा. इस गाने ने न केवल चार्टबस्टर्स के सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अरिजीत सिंह को एक गुमनाम गायक से बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया.

संबंधित खबर: अरिजीत सिंह के संघर्ष के दिनों का वो एक गाना जिसने रातों-रात बदल दी थी सिंगर की किस्मत, बन गए थे बॉलीवुड के ‘किंग’

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माए गए इस गाने ने अरिजीत को वो मंच दिया, जहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज भी यूट्यूब पर इस अकेले गाने को 476 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता का जीता-जागता सबूत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

8 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

9 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

19 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago