मनोरंजन

आशा भोसले के निधन से भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सोशल मीडिया पर छलका दर्द! शेयर की 20 साल पुरानी यादें

Brett Lee tribute Asha Bhosle: भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी शोक की लहर फैल गई है. 92 वर्षीय आशा ताई ने रविवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में गहरा दुख है.

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली (Brett Lee) ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उनके साथ बिताए अपने खास पलों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

क्या कहा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय दिग्गज गायिका आशा भोसले को लेकर एक भावुक संदेश साझा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए उनके साथ बिताए खास पलों का जिक्र किया. ब्रेट ली ने बताया कि साल 2006 में उन्हें आशा भोसले के साथ ‘यू आर द वन फॉर मी’ गाना बनाने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला था. उनके लिए यह अनुभव बेहद खास और यादगार रहा.

उनका स्वभाव सादगी भरा- ब्रेट ली

ब्रेट ली ने आशा भोसले की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पहचान सिर्फ उनकी शानदार आवाज तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनका स्वभाव भी बहुत सरल और विनम्र था. इतनी बड़ी उपलब्धियों के बावजूद वे हमेशा गर्मजोशी और अपनापन बनाए रखती थीं.

उनकी विरासत हमेशा लोगों के दिलों में है- ब्रेट ली

अपने पोस्ट में ब्रेट ली ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना और सम्मान भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आशा भोसले जैसी महान कलाकार के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही और उनकी विरासत हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी.


ये भी पढ़ें: सुरों की मल्लिका आशा भोसले को अंतिम विदाई: शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


क्रिकेट और संगीत का महासंगम

दोनों के बीच संगीत और खेल का अनोखा मेल भी देखने को मिला था, जब उन्होंने मिलकर यह इंटरनेशनल म्यूजिक प्रोजेक्ट किया था. ‘यू आर द वन फॉर मी’ नाम का गाना बनाया, जो 2007 में रिलीज हुआ. बाद में जब दोनों सिडनी ओपेरा हाउस में मिले, तो आशा भोसले ने उन्हें एक साइन किया हुआ एल्बम भी गिफ्ट किया था, जो उनकी सादगी और सम्मान का प्रतीक माना गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

49 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago