मनोरंजन

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपनी गायकी के साथ-साथ रियल एस्टेट में निवेश को लेकर भी चर्चा में हैं. उन्होंने मुंबई में 31.47 करोड़ रुपये की एक नई कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है. यह डील नवंबर 2026 में रजिस्टर हुई है. खास बात यह है कि इससे ठीक एक महीने पहले भी सोनू निगम ने मुंबई में करीब 17 करोड़ रुपये की तीन कमर्शियल यूनिट्स खरीदी थीं. इससे पहले साल 2025 में भी उन्होंने 44.30 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था. आइए जानते हैं सोनू निगम की नई प्रॉपर्टी, उनके रियल एस्टेट निवेश और कमाई के बारे में.

सांताक्रूज वेस्ट में खरीदी 31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी

महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, 53 वर्षीय सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट इलाके में 31.47 करोड़ रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है. स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह इस साल मुंबई में उनका नया बड़ा प्रॉपर्टी निवेश है. सोनू निगम पिछले कुछ वर्षों से रियल एस्टेट में लगातार निवेश कर रहे हैं. उनकी रणनीति में रिहायशी अपार्टमेंट के साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना भी शामिल है.

अक्टूबर में 17 करोड़ में खरीदी थीं 3 यूनिट्स

नई डील से पहले अक्टूबर 2026 में सोनू निगम ने अंधेरी वेस्ट की एस्टन बिल्डिंग में तीन कमर्शियल यूनिट्स खरीदी थीं. इनकी कुल कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई गई है. इन तीनों यूनिट्स का कुल कारपेट एरिया 4,144.10 वर्ग फुट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू निगम ने इन यूनिट्स को वापस उसी विक्रेता को 12 लाख रुपये प्रति महीने के किराये पर दे दिया है. इस तरह उन्हें इस निवेश से नियमित किराये की आमदनी भी हो सकती है.

44.30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीदा

साल 2025 में सोनू निगम ने अंधेरी वेस्ट के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित वर्तमान बिल्डिंग में 44.30 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था. यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर है और इसका कारपेट एरिया 3,055 वर्ग फुट बताया गया है. इसके साथ चार कारों की पार्किंग की सुविधा भी मिली है.

2026 में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेची भी

सोनू निगम केवल प्रॉपर्टी खरीदते ही नहीं, बल्कि जरूरत के मुताबिक बेचते भी हैं. साल 2026 में उन्होंने महाराष्ट्र के कर्जत में जमीन के दो हिस्से बेचे. अप्रैल में 1.9 हेक्टेयर से अधिक जमीन 1.95 करोड़ रुपये में और मई में 1.067 हेक्टेयर जमीन 95 लाख रुपये में बेची गई. इसके अलावा उन्होंने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में 3,082 वर्ग फुट का कमर्शियल ऑफिस स्पेस 18 करोड़ रुपये में बेचा. इसे नवंबर 2023 में 14.3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. उनके पास वीरा देसाई रोड पर भी कमर्शियल यूनिट्स रही हैं. इसके अलावा मुंबई और दुबई में उनकी प्रॉपर्टी होने की जानकारी भी सामने आई है.

कितनी है सोनू निगम की नेटवर्थ और फीस?

सोनू निगम की अनुमानित नेटवर्थ 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. हालांकि, यह आधिकारिक रूप से प्रमाणित आंकड़ा नहीं है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा लाइव कॉन्सर्ट, स्टेज शो और फिल्मों में गाने से आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए करीब 55 लाख से 80 लाख रुपये तक फीस लेते हैं. वहीं, फिल्मों में एक गाना गाने के लिए उनकी फीस लगभग 15 लाख से 20 लाख रुपये बताई जाती है.

32 भाषाओं में गा चुके हैं 6,000 से ज्यादा गाने

सोनू निगम ने महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था. आज वह भारतीय संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं. उन्होंने 32 भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं. साल 2022 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था. अपनी आवाज के दम पर पहचान बनाने वाले सोनू निगम अब रियल एस्टेट निवेश के जरिए भी करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

9 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

23 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

37 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

45 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

52 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

60 minutes ago