Ashneer Grover Vs Salman Khan: ‘राइज एंड फॉल’ शो को होस्ट कर रहे अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. इस बातचीत में उनके कुछ बयान चर्चा का कारण बन गए. लोग मान रहे हैं कि उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर किसी बड़े रियलिटी शो और उसके स्टार होस्ट पर टिप्पणी की है.
ग्रोवर ने कहा कि आजकल कई रियलिटी शो सिर्फ स्टार होस्ट पर फोकस करते हैं. जबकि असली मेहनत तो उन कंटेस्टेंट्स की होती है, जो दिन-रात शो का हिस्सा रहते हैं. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा ‘भाई आप तो सिर्फ वीकेंड में आते हो.’ इस बयान को कई लोग सलमान खान और बिग बॉस 19 से जोड़कर देख रहे हैं.
अश्नीर ने साफ किया कि किसी भी रियलिटी शो का दिल उसके प्रतिभागी होते हैं. वही संघर्ष करते हैं, वही इमोशनल उतार-चढ़ाव झेलते हैं और वही दर्शकों को जोड़कर रखते हैं. उनका मानना है कि शो मेकर्स को कंटेस्टेंट्स की कहानियों को सामने लाना चाहिए, न कि सिर्फ होस्ट की मौजूदगी पर जोर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘चुगलखोर बहुरिया’ लेकर आ रही हैं रानी चटर्जी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
ग्रोवर ने बताया कि उनका शो ज्यादा विवादों पर नहीं, बल्कि कंटेंट पर आधारित है. यहां प्रतिभागियों की क्षमता और संघर्ष को दिखाया जाएगा. इसी वजह से इसे अलग तरह का रियलिटी शो कहा जा रहा है.
अश्नीर के बयान पर अलग-अलग राय सामने आई है. कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं. उनका कहना है कि यह सच है कि कई बार शो स्टार के इर्द-गिर्द घूमते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे प्रचार का हिस्सा मान रहे हैं. हालांकि ग्रोवर ने किसी शो या होस्ट का नाम नहीं लिया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…