देश

Bihar Election 2025 से पहले बीजेपी ने तैयारियों को किया तेज, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे पूर्णिया दौरा

Bihar Election 2025 की घोषणा से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है. ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं के लगातार दौरों का कार्यक्रम तय किया गया है जिससे चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा सके और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाया जा सके.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 सितंबर को पटना पहुंचेंगे और बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक करेंगे. इस बैठक में चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

पीएम मोदी ये दौरा होगा बेहद अहम

पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया का दौरा करेंगे. ऐसा माना जा रहा है की पीएम मोदी का यह दौरा आने वाले चुनाव को देखते हुए बेहद अहम होने वाला है.

वहीं चुनावी समीकरणों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दो बार बिहार आएंगे. उनका पहला दौरा 18 सितंबर को और दूसरा 27 सितंबर को तय है. इन दोनों दिनों वे अलग-अलग जोन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

अमित शाह की बैठकें उत्तर और दक्षिण बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ होंगी. इसके लिए बिहार को पांच जोन में बांटा गया है. 18 सितंबर को दो जोन की बैठक होगी, जबकि 27 सितंबर को बाकी तीन जोन की बैठकें होंगी.

अमित शाह करेंगे एनडीए के ब्लू प्रिंट पर चर्चा

इन बैठकों में अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के ब्लू प्रिंट पर भी चर्चा करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इन दौरों से बीजेपी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का संदेश देगी.

ये भी पढे़ं: (CM Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी दांव से विपक्ष का छूटा पसीना

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

2 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

8 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

27 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago