Bhoot Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इस बीच इसकी कमाई ने इंडस्ट्री में सभी को चौंका दिया है. भारत में फिल्म ने अब तक लगभग 117.05 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड स्तर पर इसका प्रदर्शन और भी दमदार नजर आ रहा है.
पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. शुरुआती दिनों में जहां वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 135.45 करोड़ रुपये के आसपास था, वहीं 9वें दिन तक यह आंकड़ा 161.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. रविवार को भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और कमाई 175 करोड़ रुपये से ऊपर चली गई.
अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11वें दिन तक फिल्म ने दुनिया भर में करीब 188.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यानी अब यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब से बस कुछ ही कदम दूर है.
फिल्म को अब इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की और जरूरत है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ओवरसीज कलेक्शन लगभग 49.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इससे साफ है कि फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी दर्शकों को पसंद आ रही है.
ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा का बढ़ा गौरव! जया बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक धीरू यादव ने रचा नया कीर्तिमान
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जो फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की इस तेजी का असर दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी देखने को मिल रहा है, जहां थिएटर्स के बंटने से कमाई में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…