देश

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 के मौके पर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने द्वीपसमूह को पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा विजन पेश किया है. डॉ. दिनेश शर्मा ने आज डॉलीगंज में 1.89 एकड़ (7,650 वर्ग मीटर) क्षेत्र में बने ‘आदर्श चारा वृक्ष फार्म’ का उद्घाटन किया और वहां आधुनिक चारा तकनीकों का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने श्री विजयपुरम स्थित टैगोर कॉलेज के सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने नई गोवंश प्रजनन नीति का विमोचन करने के साथ-साथ ANIDCO द्वारा तैयार छाछ, खोया और तीन तरह की लस्सियों की शुरुआत की.

अमूल मॉडल और गिर-साहीवाल नस्ल से बदलेगी तस्वीर

उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने साफ कहा कि मुख्यभूमि से दूध की आपूर्ति पर निर्भरता कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन बढ़ाना बेहद जरूरी है. इसके लिए उन्होंने गुजरात के अमूल और बनासकांठा डेयरी मॉडल का उदाहरण देते हुए स्थानीय दुग्ध प्रसंस्करण उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही. नस्ल सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल का जिक्र करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि द्वीपसमूह में साहीवाल और गिर जैसी उन्नत नस्लों के करीब 500 गोवंश लाने का प्रस्ताव है, जिससे प्रति गाय रोजाना 12 से 14 लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

पशु सखियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल और 85% सब्सिडी पर बीमा

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए डॉ. दिनेश शर्मा ने कई व्यावहारिक निर्देश दिए:

पशु सखियों की निगरानी: उन्होंने बताया कि योजना के तहत पशु सखियों को 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है और अब तक करीब 60 प्रतिशत महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है. उनके काम की नियमित निगरानी के लिए डॉ. शर्मा ने एक ऑनलाइन पोर्टल बनाने का सुझाव दिया, जहां वे अपने फील्ड विजिट और सेवाओं की तस्वीरें अपलोड कर सकें.

पशुधन बीमा योजना: उन्होंने पशुपालकों से बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की, जिसमें सरकार 85 प्रतिशत प्रीमियम वहन करती है और पशुपालक को केवल 15 प्रतिशत हिस्सा देना होता है. समारोह में उन्होंने पांच पशुपालकों को पोषण किट, पांच को बीमा प्रमाणपत्र और दस पशु सखियों को किट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया.

चारा नवाचार: डॉलीगंज के नए फार्म में स्थानीय जलवायु के अनुकूल 16 प्रजातियों के चारा वृक्ष, 6 प्रजातियों की घास, एजोला और हाइड्रोपोनिक चारा विकसित किया गया है, ताकि गाय, भैंस और बकरियों के लिए सालभर चारे की कमी न रहे.

गोचर भूमि से हटेगा अतिक्रमण

सड़कों पर आवारा छोड़े जाने वाले पशुओं पर चिंता जताते हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने पशुओं की अनिवार्य टैगिंग करने और मालिकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने पर जोर देते हुए लखनऊ के मेयर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विकसित 65 एकड़ के ‘कान्हा उपवन’ का उदाहरण दिया. उन्होंने सुझाव दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर या दो-तीन गांवों के सहयोग से ऐसी ही गोशाला और चरागाह व्यवस्था तैयार की जा सकती है.

इसके अलावा, उन्होंने गोबर से टाइल्स, खपरैल, गोबर गैस से ऊर्जा उत्पादन और गोमूत्र संग्रह के जरिए ग्रामीण स्वरोजगार बढ़ाने का मंत्र दिया. साथ ही किसानों से घटती कृषि भूमि बचाने और फल, सब्जियों व अनाज की खेती बढ़ाने की अपील की. कार्यक्रम में सांसद बिष्णु पद रे, मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: ‘वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार’: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी ‘ज्ञानोदय’ का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

53 minutes ago

शक्तिपीठ देवीपाटन में सीएम योगी का संदेश: जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर ‘नेशन फर्स्ट’ को संकल्प बनाएं हर भारतीय

बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत…

56 minutes ago

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

2 hours ago