न्यूजरूम की पल-पल बदलती ब्रेकिंग न्यूज, डेडलाइन का दबाव और चौबीसों घंटे की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच मीडिया पेशेवरों को मानसिक शांति और नई ऊर्जा देने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष राष्ट्रीय आवासीय रिट्रीट का आयोजन किया जा रहा है. गुरुग्राम के बिलासपुर चौक (भोरा कलां, पटौदी रोड, एनएच-48) स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ORC) में 27 से 29 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस खास कार्यक्रम के लिए ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को विशिष्ट अतिथि (Distinguished Guest of Honour) के रूप में आमंत्रित किया गया है. ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक बी.के. आशा ने 21 नवंबर 2026 को औपचारिक पत्र भेजकर उनसे शनिवार, 28 नवंबर 2026 को होने वाले उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है.
‘बियॉन्ड द हेडलाइंस: फ्रॉम इनर नॉइज टू इनर क्लैरिटी’ (Beyond the Headlines: From Inner Noise to Inner Clarity) थीम पर आधारित यह तीन दिवसीय आवासीय रिट्रीट विशेष रूप से मीडिया जगत से जुड़े लोगों और उनके परिवारों के लिए तैयार किया गया है. इस रिट्रीट की शुरुआत शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की शाम 5:30 बजे से होगी और इसका समापन रविवार, 29 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे होगा. आयोजकों का मानना है कि पत्रकार, फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े पेशेवर समाज को दिशा दिखाने और सूचना पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन लगातार काम के दबाव में खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते. इसी को ध्यान में रखते हुए अनुभवी राजयोग शिक्षकों और प्रबुद्ध वक्ताओं के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम तैयार किया गया है.
राजयोग मेडिटेशन से लेकर वर्क-लाइफ बैलेंस तक होंगे खास सत्ररिट्रीट में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए ध्यान का कोई पूर्व अनुभव होना अनिवार्य नहीं है. तीन दिनों के दौरान कई व्यावहारिक और संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी: राजयोग और तनाव प्रबंधन: मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन व स्ट्रेस मैनेजमेंट के विशेष सत्र होंगे.पैनल चर्चा: मीडिया और अध्यात्म जगत की जानी-मानी हस्तियों के बीच सार्थक संवाद और पैनल डिस्कशन होगा.वेलनेस और प्रकृति से जुड़ाव: भावनात्मक स्वास्थ्य (Emotional Well-being), वर्क-लाइफ बैलेंस पर संवादात्मक सत्रों के साथ-साथ योग और शांत प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा.
गुरुग्राम में 30 एकड़ के शांत और हरे-भरे परिसर में फैला ओम शांति रिट्रीट सेंटर उत्तर भारत में ब्रह्माकुमारीज का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शिक्षण परिसर है. इस वर्ष यह केंद्र अपनी स्थापना की रजत जयंती (Silver Jubilee) मना रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘मानवीय मूल्यों की शिक्षा’ के लिए क्षेत्रीय संसाधन केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त ORC इससे पहले भी देश के शीर्ष कॉर्पोरेट लीडर्स, वरिष्ठ नौकरशाहों और सरकारी अधिकारियों के लिए कई सफल कार्यक्रम आयोजित कर चुका है.
वहीं, 110 देशों में सेवा केंद्रों के माध्यम से समाज के नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान में जुटी ब्रह्माकुमारीज संस्था को सात संयुक्त राष्ट्र शांति दूत पुरस्कार मिल चुके हैं. यह संस्था यूनिसेफ (UNICEF) और इकोसॉक (ECOSOC) के साथ सलाहकार का दर्जा रखती है तथा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की योग विशेषज्ञ समिति में भी शामिल है. निमंत्रण पत्र में उपेंद्र राय के सामाजिक और पत्रकारिता योगदान की सराहना करते हुए कहा गया है कि उद्घाटन सत्र में उनकी उपस्थिति देशभर से जुटने वाले मीडियाकर्मियों और उनके परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत…
अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…