मनोरंजन

Bigg Boss 17: अपने रिश्ते को लेकर अंकिता लोखंडे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- एक साल के लिए विक्की…

Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इन दिनों बिग बॉस के घर में खूब हंगामा मचा रहा है. शो के पहले दिन से ही अंकिता लोखंडे और विकी जैन लाइमलाइट में आ गए थे. ये किसी न किसी वजह से दोनों आपस में भिड़ जाते हैं. अब हाल ही में किचन में दोनों के बीच खाने को लेकर बहस होती है और इससे दुखी होकर अंकिता रोने लगती हैं. इसके बाद खानजादी जब अंकिता से विकी और उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं तो अंकिता बताती हैं कि कैसे एक बार विकी उन्हें छोड़कर चले गए थे.

विकी जैन ने अंकिता की तकरार

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि खानजादी, विकी और अंकिता से उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं कि क्या तुम दोनों को पता था कि तुम शादी करोगे? इस पर अंकिता कहती हैं शुरुआत में तो नहीं, लेकिन विकी ने बाद में मुझे प्रपोज किया. हालांकि विकी ने मुझे 1 साल के लिए छोड़ दिया था और फिर वापस आए और शादी के लिए प्रपोज किया.

अंकिता को छोड़कर क्यों गए विक्की जैन

खानजादी ने पूछा कि विकी क्यों चले गए थे छोड़कर? इस पर अंकिता कहती हैं कि मेरी वजह से हमारे बीच लड़ाई हो गई थी. लेकिन फिर उसने मुझे माफ कर दिया था. वैसे घर में भी कई बार लड़ाई के बाद अंकिता, विकी के पास जाती हैं, लेकिन वह एक्ट्रेस के साथ जिस तरह से बिहेव करते हैं सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल भी होते हैं.

खाने को लेकर हुई थी बहस

हाल ही में अंकिता जब खाना बना रही होती हैं तब खानजादी बार-बार उन्हें बताती हैं कि ऐसा करो-वैसा करो इससे अंकिता काफी चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि तू ही कर ले फिर. विकी फिर खानजादी को कहते हैं कि तुम ही बना लो यार, वैसे ही राशन कम है तो अच्छा खाना बनाओ. अंकिता इससे काफी दुखी होती हैं और कहती हैं कि तुम्हें मेरे हाथ का ही नहीं खाना. इस पर विकी कहते हैं कि बिग बॉस के बाहर तुमने इतने साल में कितनी बार मेरे लिए खाना बनाया है? अंकिता काफी दुखी हो जाती हैं और रोने लगती हैं. वह कहती हैं कि विकी, मेरे हाथ का बनाया हुआ खाना नहीं खाता और बाकी कोई दूसरा बनाए तो खाता है. मैं यहां उसके लिए कुकिंग करती हूं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago